फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The faces of the youth brightened as soon as they received the appointment letter and thanked the government.

Ambala News: नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले युवाओं के चेहरे, सरकार का किया धन्यवाद

Sat, 25 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The faces of the youth brightened as soon as they received the appointment letter and thanked the government.
स्वाति - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के एसडी कॉलेज में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद मुख्य डाक महाप्रबंधक हरियाणा परिमंडल सचिन किशोर ने 225 अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें सीआईएसएफ, रेलवे, डाक, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग शामिल रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी एवं पद प्राप्त हुआ है, वे पूरी निष्ठा व परिश्रम से कार्य करते हुए देश के नवनिर्माण में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर उन्नति के शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने नियुक्ति पत्र मिलने पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों में नवनियुक्त हुए अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दी और अपना शुभ संदेश दिया। जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना। इस मौके पर निदेशक डाक सेवाएं हरियाणा राधिका धीर, रजिस्ट्रार एनआईटी कुरुक्षेत्र डॉ. जीआर सामंते, एसडी काॅलेज की प्राचार्य अलका शर्मा के साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान की बेटी बनी सब इंस्पेक्टर
पेहवा निवासी स्वाति ने बताया कि उनका चयन सीआईएसएफ में बतौर सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। अभी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। पिता किसान हैं, घर में वह सबसे बड़ी है। नौकरी मिलने पर वह बहुत खुश है और मोदी सरकार का धन्यवाद करती है
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर से पहुंचा युवा
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह अंबाला में नियुक्ति पत्र लेने आए हैं। वह मोदी सरकार का धन्यवाद करते हैं, उन्हें रोजगार मेले में आने का अवसर मिला और नियुक्ति पत्र मिला। उनका स्टेनो ग्राफर की पोस्ट पर चयन हुआ है।
थैंक्यू पीएम
सोनीपत निवासी दीपक ने बताया कि उनका चयन सीआरपीएफ में एसआई के पद पर चयन हुआ है। उनके पिता दिल्ली पुलिस में हैं, मोदी सरकार की ओर से सभी को रोजगार मिल रहा है, अच्छा लग रहा है। वह पीएम को थैंक्यू कहना चाहते हैं।
सीआरपीएफ में बनी सब इंस्पेक्टर
रेवाडी निवासी नेहा ने बताया कि उसका सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है और आज वह रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र लेने आई है। 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उनके पिता प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उन्हें नौकरी मिलने पर वह बहुत खुश हैं।
भाई अग्निवीर, बहन बनी एसआई
भिवानी निवासी बबिता ने बताया कि उन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए अंबाला बुलाया गया है, वह बहुत खुश हैं। उनके पिता किसान हैं और वह अपने पिता के साथ नियुक्ति पत्र लेने आई हैं। उनका एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है, वहीं छोटा भाई अग्निवीर है।

स्वाति

स्वाति- फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed