फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The executive committee of Shri Digambar Jain Sabha will vote today, with the position of president at stake.

Ambala News: श्री दिगंबर जैन सभा की कार्यकारिणी का मतदान आज, प्रधान पद की साख दांव पर

Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The executive committee of Shri Digambar Jain Sabha will vote today, with the position of president at stake.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। कैंट की प्रतिष्ठित श्री दिगंबर जैन सभा की कार्यकारिणी के चुनाव में मतदात रविवार को राय मार्केट स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराया जाएगा। इस बार जैन सभा के बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शाम चार बजे तक चलेगी। प्रचार को लेकर कार्यकारिणी के सदस्यों ने बीते चार से पांच दिनों में पूरी ताकत झोंक दी थी। इस बार प्रधान पद पर राजेश जैन और राजकुमार जैन के बीच कड़ा मुकाबला है, दोनों की साख दांव पर लगी है। राजेश जैन को पिछली कार्यकारिणी का समर्थन प्राप्त है तो राजकुमार जैन अपनी जैन समाज में पैंठ को लेकर इस चुनावी मैदान में दांव पेंच आजमा रहे हैं, इसके अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए मतदान होगा। वहीं प्रधान पद पर खड़े उम्मीदवारों ने जैन समाज के लिए विभिन्न कार्य कराने का भरोसा जताया है। इसमें राजेश जैन ने अस्पताल, पैथलैब की स्थापना करने, दिगंबर जैन नर्सिंग कॉलेज बनाने, जैन साधुओं के चातुर्मास के आयोजन की व्यवस्था करने, जैन शिक्षा के प्रचार आदि वादे किए हैं।




यह सदस्य चुनावी मैदान में



प्रधान- राजेश जैन व राजकुमार जैन

उप प्रधान- नीरज जैन, मुदित जैन, डॉ. राजीव जैन

सचिव- विपिन जैन, विजय जैन

कोषाध्यक्ष- राकेश जैन, विकास जैन



कुछ समय पहले ही हुआ था विवाद, प्रधान को देना पड़ा था इस्तीफा



श्री दिगंबर जैन सभा में कुछ समय पहले ही विवाद आया था, जिसमें सभा के ही कुछ पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सभा में नियमानुसार काम न होने की बात कही थी। प्रकरण को लेकर दबाव इतना बढ़ता गया कि आखिर में पूर्व प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद से मामले में ऑडिट आदि के लिए जांच की संस्था के ही एक सदस्य ने जिला सोसायटी एवं रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दायर कर दी। इसके बाद एसडीएम को उपायुक्त ने प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तब ही से सभा के सदस्यों का एक धड़ा चुनाव कराने की तो दूसरी धड़ा जांच कराने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed