फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The driver hanged himself in the truck and committed suicide.

Ambala News: चालक ने ट्रक में फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The driver hanged himself in the truck and committed suicide.
मृतक बबलू। फाइल फोटो
साहा। साहा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने ही ट्रक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही साहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी बबलू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बबलू अपने ट्रक में माल लादकर यहां स्थित फ्रूटी फैक्ट्री में आया था। शाम के समय फैक्ट्री में ट्रक खाली करने के बाद वह वहीं रुका हुआ था। सुबह जब लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में देखा, तो मामले का खुलासा हुआ। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

साहा थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अंबाला पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed