फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dream of freedom from traffic jams is incomplete for six years

Ambala News: जाम से मुक्ति का सपना छह साल से अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
The dream of freedom from traffic jams is incomplete for six years
मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक से हिसार रोड को जोड़ने वाले नए पुल के निर्माण की घोषणा कुछ ऐसी ही सोच के लिए की गई थी, जिससे कि लोगों को जाम से मुक्ति मिले। मगर छह साल में भी यह सपना पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

पिछले छह वर्षों से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया बजट में कमी के कारण कई वर्षों से काम अधूरा है। पुल का एक हिस्सा तो बन गया है लेकिन पूरा नहीं हुआ है। वहीं दूसरे हिस्से के लिए पिलर का काम जारी है। इसके चलते कंचघर निवासी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिलर के काम में बहुत गाद निकाली जाती है।गाद को लेकर नई अनाज मंडी प्रशासन ने ठेकेदार की शिकायत भी दी थी। इसके बाद ठेकेदार ने गाद की सफाई करवाई थी।
विज्ञापन

जुलाई में जारी हुआ था अतिरिक्त बजट
पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 80 लाख रुपए का अतिरिक्त बजट जारी हुआ था। अब पुल के निर्माण का बजट 15 करोड़ रुपए हो गया है। कोरोना काल में भी लंबे अर्से तक काम रुका हुआ था। इसके बाद बजट के कारण काम रुक गया था। वहीं मामला कुछ समय के लिए कोर्ट में भी लंबित रहा था। इसके साथ ही बजट समय से न मिलने पर भी यह काम लटका रहा। अब जब बजट आया है तो काम काफी धीमी गति से चल रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो पुल का निर्माण अब फरवरी 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। यानि अगले साल तक इसका निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल की हालत खस्ता
हिसार रोड पर बने पुराने पुल की हालत खस्ता है। इसके साथ ही इस पुल पर यातायात का भी अधिक आवागमन रहता है। सिंगल लेन पुल होने के कारण अग्रसेन चौक पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए वर्ष 2019 में नए पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन इतने वर्षाें बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
वर्जन
फोटो: 32
भाजपा अधिकारियाें के साथ मिलकर ठेकेदारों पर मेहरबान रही है। इसलिए कभी भी कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं होता। जब भी तय सीमा पूरी होती है तो अधिकारी अतिरिक्त समय दे देते हैं और मंत्री भी अपना कमिशन कमाते हैं। इसके कारण आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि अधिकारियों को समय पर काम पूरा न करने पर ठेकेदार की सिक्योरिटी जब्त कर किसी अन्य ठेकेदार को काम दे देना चाहिए।
-मंदीप बोपराय, जिलाध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी
फोटो- 46
भाजपा ने अपने शासन काल में हर हलके में बराबर के विकास कार्य कराए हैं। चाहें वह पक्ष का हो या विपक्ष का हलका हो। शहर में कुछ परियोजनाएं कोरोना जैसी बीमारी आने से जरूर प्रभावित हुईं हैं। मगर बाद में इनके लिए तेजी भी की गई।

-राजेश बतौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी।

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

मंदीप बोपराय, जजपा जिला अध्यक्ष अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed