{"_id":"6a0a2006073ae3017405bbe4","slug":"the-dhin-sahlepur-road-is-in-a-dilapidated-condition-making-life-difficult-for-the-villagers-ambala-news-c-36-1-amb1001-163354-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धीन-साहलेपुर मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धीन-साहलेपुर मार्ग खस्ताहाल, ग्रामीणों का जीना हुआ मुहाल
विज्ञापन
बराड़ा के अधीन धीन-साहलेपुर मार्ग दिखाते ग्रामीण। संवाद
मुलाना। धीन-साहलेपुर मार्ग के खस्ताहाल होने के चलते ग्रामीण काफी परेशान है। हालात ऐसे हैं कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं और काफी लंबे हिस्से से सड़क ही गायब हो चुकी है। अब वहां केवल बजरी दिखाई देती है इसके चलते यहां से गुजरना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। यहां से बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर गुजरा था लेकिन इसके करीब एक साल गुजरने के बाद भी मार्ग को विभाग द्वारा रिपेयर नहीं किया गया। जबकि ग्रामीण इस बारे में विभाग को शिकायत भी कर चुके हैं। रविवार को साहलेपुर के ग्रामीणों ने मार्ग पर एकत्रित होकर रोष व्यक्त किया और मार्ग को जल्द बनाने की मांग की।
विभाग की लापरवाही
साहलेपुर ग्रामीण अनिल कुमार, मुकेश कुमार , सुनील सैनी आदि ने बताया कि करीब एक साल से सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर बजरी ही बजरी दिखाई देती है। वाहनों के टायर कई बार यहां फट चुके हैं। इस सड़क से स्कूल बसें गुजरती हैं। वहीं कई डेरे और कई किसानों की जमीनें भी इस सड़क के किनारे हैं। लेकिन मार्केट कमेटी विभाग की लापवाही के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
निर्माण के तीसरे दिन ही धंसने लगी थी सड़क :
मार्केट कमेटी बराड़ा द्वारा धीन साहलेपुर मार्ग का निर्माण 2022 में किया था तब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के तीसरे दिन ही सड़क धंसने, सड़क का लेवल सही न होने और घटिया सामग्री का प्रयोग करने के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों के अनुसार इस बारे में शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। बाढ़ से प्रभावित उक्त हिस्से पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी मान्यता मिल चुकी है। बाकी बचे हिस्से को रिपेयर करने का कार्य प्रकिया में है इसकी भी मान्यता मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
- सुशील कुमार,जेई, मार्केट कमेटी बराड़ा।