{"_id":"67f189df9def1cff120d3217","slug":"the-devotees-took-blessings-by-worshipping-kanjak-ambala-news-c-36-1-sknl1003-140346-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
अंबाला। दुर्गा अष्टमी पर शनिवार को कंजक पूजन किया गया। शनिवार की सुबह सबसे पहले श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां दुर्गा की अराधना की। इसके बाद अपने घरों में कंजक पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कंजक के जल से पैर धोकर उनके माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद सभी कंजकों ने हलवा, पूरी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं कंजक पूजन के बाद लोगाें ने कंजक को उपहार दिए। दुर्गा अष्टमी का पूजन कर आठवें नवरात्र पर श्रद्धालु़ओं ने अपना व्रत खोला।
इस दौरान समाजसेवी लक्ष्य दत्ता ने बताया कि नवरात्र में पूजा अर्चना करने से मां सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मां दुर्गा के पावन चरणों में पूजा अर्चना करने वाले साधकों को कन्या पूजन के लिए कन्याओं को ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल से मान्यता चली रही है कि जो साधक नवरात्र का व्रत कर अष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन करवाते हैं, उन पर मां भगवती अपना आशीर्वाद रखती है। लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ अपने अपने घरों में सात, नौ और 11 कन्याओं का अपने घरों में पूजन किया।
-- -- -- -- --