{"_id":"669ef8952fee4bd6f90a69c5","slug":"the-devotees-prayed-by-offering-water-to-the-shivling-ambala-news-c-36-1-sknl1003-126678-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत
विज्ञापन
अंबाला। सावन माह के पहले सोमवार को जिला के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान हाथी खाना प्राचीन शिव मंदिर, हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार का सनातन धर्म मंदिर और अंबाला सिटी के पुराने सिविल अस्पताल के पास प्राचीन शिव मंदिर में लोग पूजा करते नजर आए।
श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करते हुए शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही शहद, घी, शक्कर, पंचामृत से अभिषेक किया। इसके साथ ही श्रद्धालु भोले बाबा का जयघोष करते नजर आए। हाथी खाना प्राचीन शिव मंदिर के महंत 108 मनमोहन दास महात्यागी ने बताया कि सोमवार की अलसुबह चार बजे से पहले ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया। कुछ समय बाद ही भोले बाबा का श्रृंगार किया गया। सुबह के चार बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
पांच बजते ही मंदिर में आरती शुरू कर दी गई। वहीं मंदिर परिसर में शिव भक्तों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नंदी महाराज की पूजा करते हुए नंदी को दूध व जल से अभिषेक करवाया। कई श्रद्धालु तो नंदी महाराज के कान में मन्नत मांगते नजर आए।
विज्ञापन
इसके बाद श्रद्धालु चंदन, अक्षत, पुष्प, बेलपत्र, दूर्वा, धूप,दीप, प्रसाद, पान पत्र, फल आदि लेकर पहुंचे और जो भोले बाबा को चढ़ाया और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं मंदिर परिसर में कई भक्त खीर ओर टिक्की का प्रसाद बांटते नजर आए। शिवलिंग पर जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।
उधर हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि सावन के पहले सोमवार की सुबह पांच बजे मंदिर खोला गया। इसके बाद भोले बाबा के शिवलिंग का स्नान करवाया गया। साढ़े पांच बजे के समय भोले बाबा की आरती की गई। आरती के बाद रूद्राभिषेक किया गया। वहीं मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा की। इसके बाद मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया।