{"_id":"68488da5af394cd994005143","slug":"the-depot-is-facing-shortage-of-conductor-along-with-driver-ambala-news-c-36-1-sknl1003-144216-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चालक के साथ परिचालक की भी कमी झेल रहा डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चालक के साथ परिचालक की भी कमी झेल रहा डिपो
विज्ञापन
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
अंबाला। अंबाला डिपो चालकों के साथ साथ परिचालकों की कमी झेल रहा है। इस कारण लंबे और स्थानीय मार्ग पर कम बसें चल रही हैं। कई रूट पर रोडवेज की बसें कम फेरे लगा रही हैं। इसके साथ ही रोडवेज विभाग की ओर से 20 परिचालकों की ड्यूटी 10 इलेक्ट्रिक बसों में लगाई है।
यह परिचालक दो शिफ्टों में सुबह और शाम डयूटी दे रहे है। जबकि अंबाला डिपो को 100 के करीब चालक और इतने ही परिचालकों की जरूरत हैं। इन चालक और परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए महाप्रबंधक को कर्मचारियों की डिमांड भेजी गई है। इससे बसों को संचालन ठीक तरीके से हो सके।
पिछले मई पदोन्नत हुए थे कर्मचारी
पिछले महीने प्रदेश में चालकों और परिचालकों को पदोन्नत किया। इसके साथ ही कर्मचारियाें की ट्रांसफर भी कर दी थी। अंबाला डिपो से कई चालक और परिचालक पदोन्नत होकर अन्य जिलों में चले गए। इसी तरह अन्य जिलों से कुछ चालक परिचालक का अंबाला में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा अंबाला से कई चालक-परिचालक सेवानिवृत्त हो गए थे।
विज्ञापन
अंबाला की सड़कों पर दाैड़ रहीं 10 इलेक्ट्रिक बसें
अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं। यह सभी इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी से अंबाला कैंट, अंबाला सिटी से साहा इंड्रस्ट्रियल एरिया, अंबाला सिटी से दोसडका, अंबाला सिटी से पंजोखरा और अंबाला सिटी से बब्याल मार्ग पर संचालन कर रही हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों में चालक जेवीएम कंपनी के हैं। जबकि 20 परिचालक अंबाला डिपो के रोडवेज कर्मचारी हैं। यह परिचालक सुबह छह बजे से लेकर दो बजे पहली शिफ्ट और दोपहर दा बजे से लेकर रात दस बजे दूसरी शिफ्ट में डयूटी दे रहे हैं।
वर्जन...
अंबाला डिपो में चालक-परिचालक की कमी चल रही है। वहीं, 20 परिचालकों की ड्यूटी इलेक्ट्रिक बसों पर लगी है। इस कारण कुछ रूट प्रभावित हो रहे हैं। इसे लेकर 100 चालक और इतने ही परिचालक की डिमांड महाप्रबंधक को भेज गई है।
बहादुर सिंह, ड्यूटी इंचार्ज, रोडवेज वर्कशाप, अंबाला।