{"_id":"67e6fed4286f49cbf90b5749","slug":"the-department-released-the-list-of-124-non-government-schools-recognized-from-first-to-eighth-standard-ambala-news-c-36-1-amb1003-139890-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विभाग ने पहली से आठवीं तक मान्यता प्राप्त 124 अराजकीय स्कूल की सूची की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विभाग ने पहली से आठवीं तक मान्यता प्राप्त 124 अराजकीय स्कूल की सूची की जारी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जिले में चल रहे मान्यता प्राप्त अराजकीय स्कूलों की सूची जारी की है। पहली से आठवीं कक्षा तक 124 मान्यता प्राप्त अराजकीय स्कूल चल रहे हैं। इन स्कूलों की सूची सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अभिभावकों को पता चल सके कि कौन से स्कूल मान्यता प्राप्त हैं, जिनमें अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक 124 मान्यता प्राप्त अराजकीय स्कूलों की सूची जारी की है। इन स्कूलों में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला करवा सकते हैं। अगर किसी खंड में विभाग की बिना मान्यता के अराजकीय स्कूल चल रहे हैं और उनमें दाखिला किया जा रहा है तो उन स्कूलों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
वहीं, जिले में अंबाला खंड वन में 39, अंबाला खंड टू में 35, नारायणगढ़ खंड में 14, बराड़ा खंड में 9, शहजादपुर खंड में 8 और साहा खंड में 19 मान्यता प्राप्त अराजकीय स्कूल हैं।