फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The department is busy rectifying the flaws exposed in the rejuvenation team.

Ambala News: कायाकल्प की टीम में उजागर खामियों को दुरुस्त करने में जुटा विभाग

Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 23 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The department is busy rectifying the flaws exposed in the rejuvenation team.
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में लकड़ी के रैक को खाली करने की प्रक्रिया शुरू: संव
अंबाला। अस्पताल की व्यवस्थाओं को परखने आई कायाकल्प टीम के निरीक्षण के बाद अब स्वास्थ्य विभाग उजागर हुई खामियों को दुरुस्त करने में जुट गया है। कायाकल्प की टीम ने इमरजेंसी की माइनर ओटी में लकड़ी के रैक होने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। बताया था कि ओटी में लकड़ी का सामान नहीं होना चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया व इन्फेक्शन पनपने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने इसे हटाकर एल्युमिनियम के आधुनिक रैक लगाने का काम शुरू कर दिया है। अभी रैक को खाली किया जा रहा है। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर को भी फायर के साथ-साथ प्राथमिक उपचार से जुड़ी जानकारियों से भी अवगत करवाया जा रहा है ताकि इन कमियों को दूर किया जा सके। कायाकल्प की टीम ने 19 जनवरी को टीम ने अस्पताल के अलग-अलग वार्डों और बाहरी परिसर में जो खामियां उजागर की थीं, उन्हें आनन-फानन में ठीक किया जा रहा है। उधर, अस्पताल परिसर के बाहर पार्किंग स्थल पर फैली गंदगी व अव्यवस्था को देखकर भी टीम ने नाराजगी जाहिर की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने संबंधित पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि दोबारा गंदगी नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में लकड़ी के रैक को खाली करने की प्रक्रिया शुरू: संव

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में लकड़ी के रैक को खाली करने की प्रक्रिया शुरू: संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed