फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The dead body of a young man was found lying under a tree.

Ambala News: पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was found lying under a tree.
शहजादपुर। बपोली रोड शहजादपुर पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शहजादपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी अनुसार वीरवार को शहजादपुर पुलिस को सूचना मिली कि बपोली रोड़ पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे कोई अज्ञात युवक पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो उक्त युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शहजादपुर सुरेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के हाथ पर जाट लिखा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि युवक की मौत ज्यादा नशा करने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि आस पास के क्षेत्र में मृतक की पहचान के प्रयास किये गए हैं,परन्तु मृतक के बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed