{"_id":"693340e09dd94ec12207c1e6","slug":"the-daughters-of-matalauda-have-made-panipats-name-shine-in-the-country-ambala-news-c-244-1-sknl1016-148293-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मतलौडा की बेटियों ने देश में चमकाया पानीपत का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मतलौडा की बेटियों ने देश में चमकाया पानीपत का नाम
Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में समूह नृत्य में उपविजेता रही हरियाणा की टीम।
पानीपत/मतलौडा। मध्यप्रदेश के भोपाल में शुक्रवार को आयोजित हुए राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में समूह लोक नृत्य में हरियाणा की टीम ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खंड मतलौडा की छात्राओं की इस उपलब्धि ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे देश में पानीपत का नाम चमकाया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि खंड व जिला स्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा की समूह लोक नृत्य की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में भाग लिया।
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 11 से 13 नवंबर को आर्य कॉलेज पानीपत में आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भी मतलौडा की बेटियाें ने कक्षा नौवीं से 12वीं श्रेणी में पानीपत की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में पानीपत ओवरऑल चैंपियन रहा था।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम रही समूह लोक नृत्य की टीम को मध्यप्रदेश के भोपाल में पांच नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर मिला। राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में पूरे देश के अलग-अलग प्रदेशों से आई टीमों ने भाग लिया। मतलौडा की बेटियों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है जो जिला पानीपत व हरियाणा के लिए गौरव का पल है।
विज्ञापन
हर साल मनाया जाता है बाल रंग उत्सव
जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि राष्ट्रीय बालरंग महोत्सव हर साल भोपाल में स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से मनाया जाता है। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना और देश के विभिन्न क्षेत्रों के सांस्कृतिक मूल्यों और जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर एक राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेती हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता पांच दिसंबर को भोपाल में आयोजित की गई।
ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण करेगी टीम
भोपाल में राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। हरियाणा की समूह लोक नृत्य टीम भी छह और सात दिसंबर को भोपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व अन्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगी। हरियाणा की टीम आठ दिसंबर को पानीपत वापसी के लिए भोपाल से रवाना होगी।