फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The craze of cricket awakened due to the madness of IPL

Ambala News: आईपीएल की दीवानगी से जगा क्रिकेट का क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The craze of cricket awakened due to the madness of IPL
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में चल रही अकादमी में प्रे​क्टिस करते हुए ​खिलाड़ी: संवाद
अंबाला। आईपीएल की खुमारी युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है। यही कारण है कि क्रिकेट की इससे प्रेरित होकर बच्चों की फौज निजी अकादमियों में बढ़ती जा रही है। 10 साल की उम्र से ही खिलाड़ी इन अकादमियों का हिस्सा बन रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ युवा भी अकादमी में बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट कीपर और फील्ड के गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला छावनी में क्रिकेट की एक अकादमी एसडी कॉलेज के मैदान में भी चल रही है। यहां पर सुबह व शाम के समय बच्चे व युवा सफेद रंग की ड्रेस में तैयारी करते हुए दिखाई देते हैं। यहां तक कि बच्चे मैदान में होने वाले प्रैक्टिस मैच में खूब चौके लगाते दिखाई देंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में स्पिन, ऑफ स्पिन, तेज गेंदबाजी के भी गुर सीख रहे हैं।
विज्ञापन

वैभव और गुरजपनीत सिंह बने रोल मॉडल

क्रिकेट जगत में अंबाला के रहने वाले तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा और गुरजपनीत सिंह चमकता सितारा बनकर उबरे हैं। आईपीएल के इसी सीजन के लिए वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर की टीम ने 1.80 करोड़ में खरीदा है तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग की टीम द्वारा 2.20 करोड़ में बोली लगाकर खरीदा है। ये दोनों खिलाड़ी अकादमियों में प्रशिक्षण लेने के लिए आने वालों के लिए रोल मॉडल बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर -39
बल्लेबाज बनकर करना है नाम रोशन
दयाल बाग निवासी नाै वर्षीय ध्रतिल ने बताया कि आठ माह पहले ही आईपीएल देखकर अकादमी में क्रिकेट खेलना शुरू किया है। बल्लेबाज बनकर अंबाला का नाम रोशन करना है।
फोटो नंबर - 40
बनना चाहता हूं ऑलराउंड
न्यू जनकपुरी निवासी 12 वर्षीय आयांश ने बताया कि आठ माह से वह एसडी कॉलेज की अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा हूं। बल्लेबाजी के साथ-साथ वह गेंदबाजी के गुर भी सीख रहा हूं। अपनी टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाना चाहता हूं।
वर्जन
पहले की अपेक्षा बच्चों व युवाओं में क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है। अकादमी में भी संख्या 50 से 60 तक पहुंच गई है। अंबाला के गेंदबाजों के आईपीएल में चयनित होने पर खिलाड़ियों का गेंदबाजी की तरफ भी रुझान बढ़ा है।

सूर्य प्रकाश सिंह, कोच , क्रिकेट एसडी कॉलेज अकादमी

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में चल रही अकादमी में प्रेक्टिस करते हुए खिलाड़ी: संवाद

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में चल रही अकादमी में प्रेक्टिस करते हुए खिलाड़ी: संवाद

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में चल रही अकादमी में प्रेक्टिस करते हुए खिलाड़ी: संवाद

अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में चल रही अकादमी में प्रेक्टिस करते हुए खिलाड़ी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed