फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The couplets of Ramcharit Manas are easily remembered: Chaitanya Maharaj

आसानी से याद होते हैं रामचरित मानस के दोहे : चैतन्य महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The couplets of Ramcharit Manas are easily remembered: Chaitanya Maharaj
शहर के मोती नगर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम परिसर स्थित नगर खेड़ा में श्रीराम कथा कार्यक्रम का - फोटो : kathua news
अंबाला सिटी। मोती नगर श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम परिसर स्थित नगर खेड़ा की स्थापना तिथि पर श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आचार्य सनातन चैतन्य महाराज के नेतृत्व में चल रहा है।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पूज्य महंत गुरु मिलन शास्त्री महाराज को मंच पर कथा मनोरथी यजमान सतपाल बंसल समाजसेवी, विरेंद्र कुमार गुप्ता, रजनी गुप्ता, सुभाष शर्मा और किरण देवी शर्मा ने तिलक टीका लगाकर और पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। कथा प्रवक्ता महंत गुरु मिलन महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम चरित मानस की रचना कर हम सभी सनातनियों के ऊपर बड़ा उपकार किया है।
विज्ञापन

मानस के दोहे चौपाई सभी लोग सरलता से याद और गायन कर सकते हैं। मानस के सप्त सोपान मानों मुक्ति के सप्त सोपान हैं। मानस में श्रीराम कथा के पूर्व नारद मोह प्रसंग व शिव कथा है। वहीं, कथा के मध्य भागवताचार्य स्वामी कैलाश स्वरूपानंद शास्त्री महाराज भी पहुंचे और भक्तों को संबोधित करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भगवान शंकर पार्वती बनी एक कन्या ने बहुत सुंदर नृत्य झांकी प्रस्तुत की। अंत में श्रीराम की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed