{"_id":"6830ca7b6892fd45c406cb08","slug":"the-corporation-will-increase-the-number-of-transformers-in-the-bank-during-storm-and-rain-ambala-news-c-36-1-amb1003-143190-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आंधी-बारिश में निगम बढ़ाएगा बैंक में ट्रांसफार्मरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आंधी-बारिश में निगम बढ़ाएगा बैंक में ट्रांसफार्मरों की संख्या
विज्ञापन
बिजली को ठीक करते हुए कर्मचारी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। आंधी-बारिश आने पर आपात स्थिति में भी बिजली मिल सके इसके लिए निगम काम कर रहा है। निगम के बैंक में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने के साथ मोबाइल ट्राॅली की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, जिससे कि आपात स्थिति में उस क्षेत्र की बिजली कुछ ही समय में चलाई जा सके। बीते दिनों आई आंधी और बारिश से कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी रही।
15 नई मोबाइल ट्राली विभाग करवाएगा तैयार
बिजली निगम के पास 23 ऐसे मोबाइल ट्रॉली हैं। जो ट्राली आपात स्थिति में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जाती है। जब तक संबंधित क्षेत्र का ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होता तो उस दौरान मोबाइल ट्रॉली को लगाया जाता है। यह ट्रॉली अस्थाई तौर पर लगाई जाती हैं, जिससे कि क्षेत्र की बिजली प्रभावित न हो और ट्रांसफार्मर ठीक होने तक बिजली चल सके। विभाग के पास अभी करीब 23 मोबाइल ट्राली है। इसमें 15 ट्राॅली और जोड़ी जाएंगी। इसी तरह ट्रांसफार्मर बैंक में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बैंक में 25, 63, 100 और 200 केवीए तक के ट्रांसफार्मर की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
वर्जन
मोबाइल ट्राॅली और बैंक में ट्रांसफार्मर की संख्या को बढ़ाया जा रहा है, जिससे कि आपात स्थिति में बिजली को तुरंत चलाया जा सके। उपमंडल स्तर पर इन ट्रॉली और ट्रांसफार्मर को अतिरिक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
वीके गोयल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम।