फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation will get the registry checked from the Tehsildar

Ambala News: तहसीलदार से रजिस्ट्री की जांच कराएगा निगम

Tue, 20 May 2025 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The corporation will get the registry checked from the Tehsildar
अंबाला सिटी। एसए जैन स्कूल की 6600 वर्ग गज जमीन के प्रकरण में जांच आगे बढ़ रही है। आईडी बनाने के लिए दी गई रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेज की जांच निगम की ओर से कराई जाएगी। निगम तहसीलदार से रजिस्ट्री की जांच कराएगा, क्योंकि रजिस्ट्री का राजस्व विभाग से जुड़ा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

निगम जांच में यह पता लगाएगा कि आईडी बनवाने के लिए दिए दस्तावेज बांड, रजिस्ट्री, शपथ-पत्र सही है या नहीं। अब इसकी भी जांच की जाएगी। इससे पहले निगम अधिकारियों ने तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। उन नोटिस का जवाब कर्मचारियों की ओर से पहले ही दिया जा चुका है। वहीं, जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट भी संयुक्त आयुक्त निगम आयुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मेयर भी ले चुकी मामले की जानकारी
बीते दिनों नगर निगम मेयर सैलजा सचदेवा की ओर से निगम की बिल्डिंग ब्रांच में अधिकारियों से सवाल भी पूछे गए थे। उस दौरान मेयर ने शहर में 6600 गज जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी जांच बारे भी जानकारी ली थी। निगम अधिकारियों ने उन दौरान बताया था कि जिन प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी शिकायत आई है। उन आईडी में शपथ-पत्र, बांड और रजिस्ट्री भी लगी हुई है। यह कागज तो पूरे लगे हैं, लेकिन उन कागज को भी चेक किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आईडी नहीं बदली गई, बल्कि कुछ एरिया बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल की जमीन के मामले में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर जांच चल रही है। आईडी बनवाने के लिए शपथ पत्र, बांड व रजिस्ट्री लगाई गई है। अब इन दस्तावेज को तहसीलदार से सत्यापित करवाया जाएगा। यह देखा जा रहा है कि आईडी बनाने के लिए कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया।
अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed