फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation area is clean on paper, but there is filth on the ground

Ambala News: निगम क्षेत्र कागजों में साफ, धरातल पर गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The corporation area is clean on paper, but there is filth on the ground
शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पिछले दो माह से नगर निगम की सफाई केवल कागजों में हो रही है। जबकि धरातल में गंदगी है। शहर की कपड़ा मार्केट में ही नाला बंद है। इस नाले में लिफाफे और गाद जमा है। मार्केट में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है।
इसी तरह रामबाग रोड पर भी दोनों तरफ नालों की हालत खराब है। अभी तक यहां एक बार भी सफाई नहीं की गई, जबकि मानसून सीजन सिर पर आ गया है। अगर ऐसे ही हालात सफाई के रहे तो शहर में पहले जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं। वहीं, निगम की ओर से पूरे वर्ष के लिए नालों की सफाई के लिए करीब दो करोड़ की निविदा भी की गई है।
विज्ञापन

पानी की निकासी करने वाला नाला ही बंद
कपड़ा मार्केट में नालियों में लिफाफे और गाद जमा है। कहीं नाली का पानी ओवरफ्लो हो रहा है तो कहीं नालियां गंदगी से अटी है। यही नहीं रेलवे पुल बनने के दौरान ही कपड़ा मार्केट से पानी की निकासी करने वाला नाला बंद कर दिया। अब यह नाला अधर में है। यही नहीं पानी की निकासी के लिए खोदा गया एक अधूरा नाला भी ऐसे ही है। इसमें बरसाती पानी जमा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा है। अभी तक इन खोदे नाले का भी कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबाग रोड के दोनों तरफ नाले, सफाई एक बार भी नहीं
कपड़ा मार्केट से जगाधरी गेट की तरफ जाने वाली रामबाग रोड पर गंदगी रहती है। यहां दोनों तरफ बने नाले गंदगी से अटे हैं। इन नालों में मिट्टी भी है, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं की गई। रामबाग रोड मंदिर के पास कोने पर नाले के हालात काफी खराब है। यहां ज्यादातर दिनों में गंदगी रहती है। इस नाले में लिफाफे अटे रहते हैं। यह सड़क नगर निगम से महज कुछ ही दूरी पर है। इस रोड की भी अभी तक सफाई नहीं की गई।
मानव चौक के नाले की भी नहीं हुई सफाई
शहर के मानव चौक के पास बना नाला पक्का तो कर दिया है, मगर इस नाले की सफाई अभी तक सही तरीके से नहीं की गई। नाले में मलबा और गंदगी जमा है। यह गंदगी पूरे नाले में दूर से दिखती है। शहर में ऐसे बहुत से नाले हैं, जहां एक बार भी सफाई नहीं की गई, जबकि प्री-मानसून सीजन आने वाले वाली 22 जून से शुरू होने की संभावना है।
फोटो--29
कोट्स
नाला बंद होने से कपड़ा मार्केट से पानी की निकासी नहीं हो रही है। यहां दुकान के पास नाला भी खोदा गया था। यह भी अधूरा है। इसमें जलभराव होने से बीमारियों का खतरा सता रहा है। यह निगम को बंद करना चाहिए।
कुलभूषण, कपड़ा मार्केट दुकानदार।
फोटो--40
वर्जन
कपड़ा मार्केट से होते हुए रेलवे लाइन के नीचे से पहले नाला जाता था। रेलवे पुल बनाने के दौरान यह नाला बंद कर दिया। इससे मार्केट से पानी की निकासी नहीं हो रही। उन्होंने निगम के पोर्टल पर भी नाला बनाने के लिए डाला था। लोगों के साथ जाकर निगम के अधिकारियों से भी मिले थे। अभी तक इसके लिए कुछ नहीं किया। शहर में बड़े नालों की सफाई तो चल रही है, मगर छोटे नालों की सफाई करने वाली टीम नहीं दिखती।
मिथुन वर्मा अधिवक्ता, पार्षद, वार्ड-10।
वर्जन
शहर में निगम की ओर से नालों की सफाई करवाई जा रही है। कपड़ा मार्केट में भी निगम टीम ने रात को भी सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई थी। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी सफाई चल रही है।
राजकुमार, सहायक सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम।
फोटो--39
वर्जन
कपड़ा मार्केट में कई बार सफाई करवाई जा चुकी है। लोग नालों में बार-बार प्लास्टिक पॉलीथिन और कचरा गिरा देते हैं। यहां पानी निकासी के लिए खोदा गया एक कच्चा नाला बंद करवाया जाएगा, क्योंकि यहां से पानी की निकासी नहीं होती। निगम अधिकारियों को इस कच्चे नाले को बंद करने के निर्देश दिए जाएंगे। रामबाग रोड के नालों का पानी तालाब में गिरता था, मगर अब यह बंद कर दिया गया है।

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

शहर के कपड़ा मार्केट में रेलवे पुल के पास नाले में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed