फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The corporation announced in the market that street vendors and goods kept outside will be confiscated.

Ambala News: निगम ने बाजार में कराई मुनादी, रेहड़ी फड़ी और बाहर रखा सामान होगा जब्त

Sun, 21 Dec 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 21 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The corporation announced in the market that street vendors and goods kept outside will be confiscated.
इंसार बाजार में लगाई फड़ी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम शहर में अतिक्रमण को खत्म करने के लिए एक बार फिर आगे आ गया है। निगम अब बाजार में रेहड़ी व फड़ी लगाने और बाहर रखे सामान को जब्त करेगा। इसके साथ दुकान को भी सील किया जाएगा। नगर निगम दुकानदारों को चेताने के मुनादी करानी शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत इंसार बाजार से शुरू की है। नगर निगम ने इसके एक ई-रिक्शा लगाई है। शहर के इंसार बाजार और अन्य मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में चौड़ी सड़कों से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। इंसार बाजार में रविवार के दिन रेहड़ी व फड़ी लगने के बाद लोगों को पैदल चलने का भी रास्ता नहीं मिल पाता है। निगम ने पिछले रविवार को छुट्टी के दिन करीब दो ट्रॉली सामान जब्त कर लिया था। दुकानदारों की मांग पर बाद में वापस कर दिया था। नगर निगम ने अब सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। अब बाजार में रेहड़ी, फड़ी के साथ दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया जाएगा। निगम ने शनिवार को इंसार बाजार में इसके लिए मुनादी करानी शुरू कर दी है। नगर निगम के एमई दीपक राणा ने बताया कि इसके लिए एक ई-रिक्शा लगाई है। माइक से मुनादी कराने का कार्य सलारजंग गेट से शुरू किया और पूरे इंसार बाजार में दो से तीन बार मुनादी कराई। निगम की टीम रविवार को बाजार का दौरा करेगी। अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करना शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed