फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation took out a morning procession on the occasion of Prakash Parv

Ambala News: प्रकाश पर्व पर संगत ने निकाली प्रभातफेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The congregation took out a morning procession on the occasion of Prakash Parv
अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा साहिब पहुंची प्रभातफेरी में नाम सिमरण करती संगत। संवाद
अंबाला। धन-धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में छावनी के सरबत गुरुद्वारों ने साझी प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड, पंजाबी गुरुद्वारा की प्रभात फेरी सदर बाजार चौक पर इकट्ठा हुई। कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी पंजाबी गुरुद्वारा पहुंची। यहां पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कीर्तन करने वालों का सम्मानित किया।
प्रभातफेरी की समाप्ति के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया। प्रभात फेरी में सरबजीत सिंह जोहर प्रधान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड, बीएस बिंद्रा, सुरजीत सिंह धामी, राजेंद्र सिंह राजा और सरबजीत सिंह लाहोरी सहित संगत मौजूद रही। गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व की खुशी में महान नगर कीर्तन चार जनवरी को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पांच प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड से दोपहर एक बजे आरंभ होकर गुरुद्वारा बीसी बाजार पहुंचेगा। यहां से गोल चक्कर, राय मार्केट, विजय रतन चौक, पंजाबी गुरुद्वारा, कबाड़ी बाजार, सदर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी से होते हुए रात्रि सात बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हरगोलाल रोड पर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed