फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation paid homage to the martyrdom of Shri Guru Teg Bahadur

Ambala News: श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को संगत ने किया नमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
The congregation paid homage to the martyrdom of Shri Guru Teg Bahadur
गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद
अंबाला। हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज की शहादत को नमन करते हुए नगर कीर्तन में संगत ने गुरु चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में अंबाला छावनी के गोबिंद नगर से निकले नगर कीर्तन में संगत ने नाम सिमरण करते हुए आम जनमानस में भक्ति का संचार किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन दोपहर लगभग डेढ़ बजे गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन में फरुखा खालसा स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, गतका पार्टी ने भी अपने जौहर दिखाए। ढोल-नगाड़े की थाप पर छोटे बच्चों ने भी अपनी कला को प्रदर्शित किया। नगर कीर्तन के दौरान रिहायशी क्षेत्रों व बाजारों को काफी सुंदर ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

--
पालकी साहिब रही आकर्षण का केंद्र
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि नगर कीर्तन के लिए विशेष तौर पर पालकी साहिब चंडीगढ़ से मंगवाई गई थी। पालकी साहिब को फूलों से सुशोभित किया गया जोकि आकर्षण का केंद्र रही। संगत ने निष्ठा व प्रेम भाव से गुरु महाराज के पावन स्वरूप के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो-20
शीश मार्ग यात्रा पहुंची अंबाला
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर दिल्ली से सज कर चली शीश मार्ग यात्रा का शुक्रवार सुबह अंबाला शहर में सुशोभित ऐतिहासिक गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में संगत ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया। संगत ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज के साथ अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस मौके पर एचएसजीएमसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, कार्यकारिणी समिति सदस्य टीपी सिंह, सदस्य हरपाल सिंह कांबोज, राजिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय समागम में भी संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक हो कर कीर्तन श्रवण किया।

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

गुरु महाराज की पालकी साहिब पर सेवा करते ग्रंथी सिंह व अन्य सेवादार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed