फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of the night shelter will improve, Rs. 1.25 lakh will be spent

Ambala News: रैन बसेरे की सुधरेंगी हालत, खर्च होंगे सवा लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
The condition of the night shelter will improve, Rs. 1.25 lakh will be spent
रैन बसेरे की खस्ता हालत को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर 76 लाख की लागत से बने रैन बसेरे के हालात सुधरेंगे। इसकी खामियों को दूर किया जाएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद के अधिकारी हरकत में आए हैं और उन्होंने अव्यवस्थाओं को व्यवस्थाओं में परिवर्तित करने के लिए लगभग सवा लाख रुपये की निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार रैन बसेरे की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कुछ दिन पहले नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके का दौरा भी किया था और हालात देखे थे कि किस प्रकार समस्याओं के कारण यहां लोग ठहरने के लिए नहीं आ रहे।
विज्ञापन

ये है अव्यवस्थाओं की तस्वीर
लगभग छह साल पहले कैंट बस अड्डे के बाहर रैन बसेरे में गंदगी का आलम है। छत से सोलर पैनल उतर गए हैं जोकि अब खस्ता हालत में हैं। वहीं आरओ खराब हो चुका है, कुर्सियां टूट चुकी हैं और सीसीटीवी खराब हैं। टूटे खिड़की और दरवाजे रैन बसेरे की हालात बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पहले बनाया था रैन बसेरा
छावनी बस अड्डे के बाहर बने रैन बसेरे का शुभारंभ 22 नवंबर 2018 को पूर्व खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया था, जिससे कि जरूरतमंदों और गरीबों सहित बेसहारा लोगों को रात गुजारने की सुविधा मिल सके। इस रैन बसेरे में लगभग 176 यात्रियों के रात गुजारने की सुविधा की गई थी। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग हाल बनाए गए थे।


वर्जन
रैन बसेरे की खामियों में सुधार के लिए सवा लाख रुपये की अनुमानित लागत तैयार की गई है। इसकी निविदा जारी कर दी है, जल्द ही काम शुरु करवा दिया जाएगा, जिससे कि इसे आमजन और जरूरतमंदों के लिए पहले की तरह शुरु किया जा सके।

रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।

रैन बसेरे की खस्ता हालत को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। फाइल फोटो

रैन बसेरे की खस्ता हालत को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed