फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The condition of roads did not improve even after repair

Ambala News: रिपेयर के बाद भी नहीं सुधरे सड़कों के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The condition of roads did not improve even after repair
जंडली क्षेत्र में रिपेयर हुई जगह पर फिर से पड़े गड्ढे। संवाद
अंबाला सिटी। जंडली में सड़कों की खस्ता हालत के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। बीते कुछ माह पहले ही माता रानी चौक से लेकर सेक्टर 10 की तरफ की सड़क की मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन

न्यू लक्ष्मी नगर और सेक्टर को जाने वाले मोड़ से लेकर मुख्य मार्ग तक सड़क की हालत पहले की तरह ही बन गई है। जहां पर गड्ढों को भरा गया था। वहां पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश हुई तो एक बार फिर से उन्हें जलभराव का सामना करना पड़ेगा और गड्ढों के कारण हादसों का डर बना रहेगा।
विज्ञापन

फोटो : 91
पानी की लाइन बदलने से होगा समाधान
सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में सड़कें पहले से बेहतर हैं, मगर रिपेयर हुई जगहों पर फिर से गड्ढे बन गए हैं। इन सड़कों के नीचे पानी की पाइप लाइन को बदलकर फिर से बनाना चाहिए। अन्यथा इसी प्रकार रिपेयर के बाद सड़कों में गड्ढे बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 92
दिन में भी जगती है लाइटें
स्थानीय निवासी मदन लाल ने बताया कि यहां पर स्ट्रीट लाइट तो लगी हैं। मगर उन्हें बंद करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए लाइटें दिन में भी जगती रहती हैं। इधर, सड़क निर्माण के बाद माता रानी चौक से आने वाली नाली का बहाव भी प्रभावित हो गया है। इससे अधिक बारिश होने पर क्षेत्र में फिर से जलभराव होगा।
हर बार होता है जलभराव
दुकान संचालक अजय ने बताया कि बीते वर्ष भी बारिश के बाद यहां पर जलभराव हो गया था। इस कारण आठ घंटाें तक दुकान का काम प्रभावित रहता है। इसलिए यहां पर निकासी का भी प्रबंध होना चाहिए।

वर्जन
शहर की सड़कों के निर्माण कार्य की निविदा जारी हो चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा कई सड़कों को दोबारा से भी बनाया जाएगा।
-सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता नगर निगम अंबाला।

जंडली क्षेत्र में रिपेयर हुई जगह पर फिर से पड़े गड्ढे। संवाद

जंडली क्षेत्र में रिपेयर हुई जगह पर फिर से पड़े गड्ढे। संवाद

जंडली क्षेत्र में रिपेयर हुई जगह पर फिर से पड़े गड्ढे। संवाद

जंडली क्षेत्र में रिपेयर हुई जगह पर फिर से पड़े गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed