फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The competition in Cantt-City is tough, every vote will be decisive

Ambala News: कैंट-सिटी में मुकाबला कड़ा एक-एक वोट होगा निर्णायक

Sun, 06 Oct 2024 04:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
The competition in Cantt-City is tough, every vote will be decisive
अंबाला। अंबाला जिले की चारों विधानसभा सीटों में से सबसे रोचक मुकाबला अंबाला सिटी और अंबाला कैंट सीट पर देखने को मिल सकता है। इन दोनों सीटों पर एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

दिनभर चले मतदान के ट्रेंड को देखें तो अंबाला सिटी में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत सुबह से ही काफी अच्छा रहा तो वहीं सिटी में धीमे-धीमे मतदान के लिए लोग घरों से निकले। इसी के साथ बगल की सीट अंबाला कैंट जिस पर पहले से ही कड़े मुकाबले को लेकर चर्चा है, यहां भी मतदाताओं का वोटिंग के प्रति रुझान ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक दिखाई दिया।
विज्ञापन

शायद यही कारण है कि अंबाला कैंट में मत प्रतिशत इस बार बढ़ा है, हालांकि किस प्रत्याशी को मतदाताओं ने पसंद किया है, इसका खुलासा 8 अक्तूबर को मत पेटिकाएं खुलने के बाद ही आ सकेगा। वहीं, नारायणगढ़ व मुलाना की बात करें तो यहां भी कांटे की टक्कर अभी भी दिखाई दे रही है, क्योंकि जिस प्रकार से वर्षों से मतदाता वोट के अधिकार का प्रयोग करते रहे हैं, इस बार भी वही दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के गांव में 90 प्रतिशत वोटिंग
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मिर्जापुर गांव में 90 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पर कुल 599 मतदाता हैं, जिसमें से 497 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यहां पर लोकसभा चुनाव की तुलना में अच्छे इस बार वोट पड़े हैं।

लोहगढ़ गांव में 88.32 प्रतिशत मतदान हुआ
चुनावी यज्ञ में आहुति डालने में शहर क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण आगे रहे। सुबह से ग्रामीण क्षेत्र के बूथ पर लंबी लाइन लगी थी। अंबाला शहर विधानसभा में लोहगढ़ गांव में 88.32 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 531 वोट में से 469 वोट डली। इसी तरह मानकपुर में कुल 644 में से 564 वोट डली। यह मत 87.58 प्रतिशत रहा। पंजौला गांव में कुल 602 वोट में से 525 वोट डली। यह 87.21 प्रतिशत रहा। वहीं, शहर के पुलिस लाइन स्कूल में बनाए गए बूथ नंबर-82 पर कम मतदान हुआ। यहां कुल 785 में से 318 वोट डले। यह 40.51 प्रतिशत रहा। वहीं, अंबाला कैंट में पंजोखरा के साथ लगती ग्रामीण बेल्ट के बूथों पर अच्छा मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed