फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city resonated with Hari Bol, Lord Vaman sitting in the pandal

हरि बोल से गूंजा शहर, पंडाल में विराजे भगवान वामन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
The city resonated with Hari Bol, Lord Vaman sitting in the pandal
The city resonated with Hari Bol, Lord Vaman sitting in the pandal - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। हरि बोल-हरि बोल... जयकारों के बीच विधि-विधान के साथ भगवान वामन के पांचों हिंडोलों को पंडाल में स्थापित किया। सुबह 10 बजे से ही नवरंग राय तालाब के सामने भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, बैंड भी भगवान के स्वागत के लिए मंदिर के द्वार पर तैयार खड़े थे। पहले मंदिर में पुजारी ने भगवान वामन की प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ हिंडोले में विराजमान करवाया और फिर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक असीम गोयल व अन्य भक्तों ने भगवान वामन की आरती की। बुधवार को उत्तर भारत में प्रख्यात तीन दिवसीय भगवान वामन द्वादशी मेले का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

हरि बोल... हरि बोल... के जयकारों के बीच पहला हिंडोला बड़ा ठाकुर द्वारा से पुरानी अनाज मंडी की ओर भेजा गया। इस दौरान सबसे आगे जीआरएसडी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही थी। इसके साथ ही स्कूल की दूसरी यूनिट हाथों की चेन बनाकर सुरक्षा घेरा बनाकर चल रही थी। सबसे पहले शोभायात्रा पुराना सिविल अस्पताल के सामने स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के सामने रुकी। जहां से भगवान वामन की आरती के बाद दूसरे हिंडोले को शोभायात्रा में शामिल गया। यहां से यह शोभायात्रा दो नंबर चौकी के सामने से होकर गेंडामल धर्मशाला से होते हुए सर्राफा बाजार पहुंची। जहां पर नदी मोहल्ला खेड़ा चौक व कलाल माजरी चौक से आकर पहले से तैयार खड़े दोनों वामन भगवान के हिंडोले शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा कोतवाली बाजार से होते हुए तंदूरा बाजार पहुंची। यहां स्थित मंदिर से पांचवां हिंडोला शामिल हुआ। इसके बाद सभी हिंडोलों को पुरानी अनाज मंडी स्थित पंडाल में विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे पंडाल में हुआ हवन यज्ञ
वामन भगवान के हिंडोलों को पंडाल में स्थापित करने से पहले पंडाल में मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान सनातन धर्म सभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और पंडाल का शुद्धिकरण किया। इसके बाद सभी सदस्यों में प्रसाद वितरित किया गया। पूजा समाप्त होने के बाद पुरानी अनाज मंडी भी मंत्रोच्चारण के बीच पांचों हिंडोले स्थापित हुए। वहीं, हिंडोलों को शोभायात्रा में शामिल करने से पहले मंदिरों में ही विधि-विधान के साथ भगवान वामन की पूजा अर्चना व आरती की गई। उसी के बाद ही भगवान वामन के हिंडोले शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान भक्तजन हिंडोलों को कंधों पर रख पुरानी अनाज मंडी की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मी, उमेश, बॉबी ने भजनों का किया गान
दोपहर दो बजे से पुरानी अनाज मंडी में भजनों का दौर शुरू हो गया था। सबसे पहले भजन गायक जिम्मी ने भगवान वामन की भजनों के माध्यम से आराधना की। इसके बाद भजन गायक उमेश ने भगवान के भजनों का गुणगान कर सारा माहौल भक्तिमय कर दिया। रात आठ बजे से बॉबी द्वारा गाए गए भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। अब वीरवार को भी सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक भजन गायक प्रस्तुति देंगे।

The city resonated with Hari Bol, Lord Vaman sitting in the pandal

The city resonated with Hari Bol, Lord Vaman sitting in the pandal- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed