फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The city MLA visited the market and gave instructions

Ambala News: शहर विधायक ने किया मंडी का दौरा, दिए निर्देश

Sun, 20 Apr 2025 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The city MLA visited the market and gave instructions
सिटी की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
अंबाला सिटी। मंडियों में गेहूं खरीद कार्य के लिए शनिवार को शहर विधायक निर्मल सिंह ने सिटी की नई अनाज मंडी में व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान उन्होंने पूरी मंडी का दौरा किया।
विज्ञापन

विधायक ने सफाई व्यवस्था को छोड़कर बाकी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि मंडी में सफाई का ध्यान रखना चाहिए। समय पर कचरे का उठान होना चाहिए। इससे वाहनों को आने जाने में परेशानी न हो। वहीं हैफेड प्रबंध निदेशक मुकुल कुमार ने भी अंबाला सिटी, छावनी और नारायणगढ़ में दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में गेहूं को बारिश से बचाने के लिए प्रर्याप्त इंतजाम किया जाए। उन्होंने मंडी में गेहूं की ढेरी से नमी की जांच का आंकड़ा भी देखा। इसके साथ उठान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक मंडियों में इतना गेहूं पहुंचा
सरकारी व अन्य एजेंसियों द्वारा अब तक 170065.6 मीट्रिक टन गेहूं खरीद गया है। उठान को देखें तो अभी तक 44.5 प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है। 74284 मीट्रिक टन गेहूं के उठान कार्य को पूरा कर लिया हैं। अंबाला छावनी से 11,797.35 एमटी, अंबाला शहर से 41,385.55 एमटी, नन्यौला मंडी से 5,362.95 एमटी, मुलाना मंडी से 18,178.45 एमटी, साहा मंडी से 17,321.55 एमटी, बराड़ा मंडी से 19,536.25 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है।


वहीं केसरी मंडी से 2,383.40 एमटी, सरधेड़ी मंडी से 2,987.20 एमटी, उगाला मंडी से 1,985.00 एमटी, तलहेड़ी मंडी से 8,139.95 एमटी, शहजादपुर मंडी से 11,699.35 एमटी, कड़ासन मंडी से 6,820.65 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 17604.3 एमटी, बेरखेड़ी मंडी 3,109.75 एमटी व भरेड़ीकलां से 2,887.20 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। भुगतान को देखें तो अभी तक एजेंसियों द्वारा 143 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

सिटी की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

सिटी की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed