फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The childhood pranks of Lord Krishna destroy sins: Swami Shiv Chaitanya

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं पापों का करती हैं हरण : स्वामी शिव चैतन्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The childhood pranks of Lord Krishna destroy sins: Swami Shiv Chaitanya
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मणी का स्वरूप धर विवाह की रस्म पूरी करते ईवया और महक। प्रवक्
कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। एकता विहार स्थित कीर्ति नगर के श्री शिव मंदिर धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित हुई। कथा व्यास डॉ. स्वामी शिव चैतन्य महाराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं भक्तों के चित्त को आकर्षित कर उनके पापों का हरण करती हैं। जब भक्त अपना सर्वस्व प्रभु को सौंप देता है, तभी जीवन में रास घटित होता है।

सुनाम-संगरूर से पधारे स्वामी हरि चैतन्य महाराज ने महारास की व्याख्या करते हुए कहा कि जीव और ब्रह्म का मिलन ही महारास है। उन्होंने बताया कि जब भक्ति में अहंकार आता है, तो प्रभु ओझल हो जाते हैं। गोपियों ने जब हृदय की पीड़ा से गोपी गीत गाया, तब ठाकुर जी पुन प्रकट हुए। भागवत के ये पंच गीत पंच प्राण हैं, जिन्हें भाव से गाने वाला सहज ही वृंदावन भक्ति प्राप्त कर भवसागर से पार हो जाता है। पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि कथा के दौरान ईवया और महक ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी का स्वरूप धरकर विवाह की रस्म पूरी करवाई, जिससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed