फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cars of the youths going to drop their friend collided, one died

Ambala News: दोस्त को छोड़ने जा रहे युवकों की गाड़ी भिड़ी, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The cars of the youths going to drop their friend collided, one died
अंबाला-​दिल्ली हाईवे ​स्थित मोहड़ा के पास कैंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर एनडीआई प्लाजा के निकट रविवार देररात भीषण हादसा हो गया। दोस्त को कनाडा की फ्लाइट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे युवकों की कार और कैंटर में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में फतेहगढ़ साहिब के मालोवाल गांव निवासी 25 वर्षीय जसकरण की मौत हो गई। जबकि कार चालक बुगाकला गांव निवासी बयंत सिंह, दीपक शर्मा, अमृत सिंह और गुरदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को आनन-फानन में राहगीरों ने उपचार के लिए मोहड़ी स्थित आदेश अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

कैंटर के ब्रेक लगने से हादसा, फ्लाइट भी छूटी
पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी 24 वर्षीय गुरदीप ने बताया कि दो जून को रात करीब 11 बजे गांव से दोस्त लवली शर्मा को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था। उसके साथ दोस्त दीपक शर्मा, अमृत सिंह, जसकरण सिंह के साथ गाड़ी में सवार होकर गए थे। दोस्त लवली शर्मा की दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा की फ्लाइट थी। तीन जून को जैसे ही वह सुबह एक बजकर 30 मिनट पर अंबाला पार करके नेशनल हाईवे-44 नजदीक एनडीआई प्लाजा पर पहुंचे तो अचानक कैंटर चालक ने ब्रेक मार दी। कैंटर से टकराने के बाद गाड़ी पिछले हिस्से में बाई तरफ से टकरा गई। हादसे में कनाडा जाने वाले लवली की भी आंख में चोट आई है और वो भी कनाडा नहीं जा सका। गुरदीप ने बताया कि लवली की आंख में चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त सो रहे सभी दोस्त

घायल गुरदीप ने बताया कि लवली की पत्नी कनाडा में है और वो अपनी पत्नी के पास जा रहा था। लंबे समय के बाद वो आता इसलिए सभी दोस्तों ने मिलकर छोड़ने जाने का प्लान बनाया था। खुशी-खुशी सभी माथा टेकने के बाद घर से दिल्ली के लिए निकले थे। दिल्ली जाने के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही छोड़ने जाने का प्लान बना दिया। जबकि परिजनों नहीं जा रहे थे। गुरदीप ने बताया कि हादसे के वक्त सभी सो रहे थे और जान गंवाने वाला जसकरण कार की अगली सीट पर बैठा था।

10 किले जमीन का मालिक था जसकरण

घायल गुरदीप ने बताया कि जान गंवाने वाला जसकरण यारों का यार था। उसके पिता किसान हैं और वह खुद खेती करता था। एक बहन की शादी हो रखी है। जसकरण 10 किले का मालिक है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। उपचार कराने के बाद घायल अस्पताल से छुट्टी लेकर अपने घर पंजाब चले गए।

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास कैंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास कैंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास कैंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास कैंटर से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed