फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The car rider was beaten up, the youths attacked him

Ambala News: कार सवार से मारपीट, युवकों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The car rider was beaten up, the youths attacked him
अंबाला सिटी। जलबेहड़ा रोड पर अपने दोस्त के साथ गए कार सवार के साथ मारपीट हो गई। आठ से दस युवकों ने घटना को अंजाम दिया और मारपीट करके मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी अमन राणा की शिकायत पर नपिंदर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अमन राणा ने बताया कि वो प्रेम नगर में जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता है। 21 फरवरी को रात लगभग 8.15 बजे उसका जानकार गुरजिंदर सिंह उससे मिलने आया था। उसने बताया कि शाम सात बजे शाम को वह जलबेहड़ा रोड पर अपनी एक जानकार के सूर्या नगर बूटीक पर गया था।
विज्ञापन

इस दौरान उसका दोस्त सारांश भी गया था। जब वो बूटीक में गए तो वहां पहले से ही मौजूद एक युवक ने दुर्व्यवहार शुरु कर दिया। इसके बाद वो वापिस आ गए। जब वो सेक्टर 9 की मार्केट में पहुंचे तो दुर्व्यवहार करने वाले युवक ने फोन पर उसे वापिस आने को कहा। जब गुरजिंदर अपने दोस्त सारांश के साथ दोबारा बूटीक पर गया तो वहां पहले से ही मौजूद लड़कों ने गुरजिंदर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका दूसरा दोस्त सारांश मौके से भाग गया जोकि कुछ देर बाद वापिस आया और घायल गुरजिंदर को लेकर अस्पताल पहुंचा। इस हमले में गुरजिंदर की बाजू टूट गई और उसके शरीर पर घाव भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed