फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The cantonment will be safe with CCTV cameras

Ambala News: सीसीटीवी कैमरों के साथ छावनी होगी सुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
The cantonment will be safe with CCTV cameras
अंबाला। छावनी की सुरक्षा चाक-चौबंद होगी। झपटमारों और चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे। यह कार्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से किया जाएगा जोकि प्रत्येक ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे जोकि संवेदनशील हैं। इसमें सभी बाजार और प्रमुख मार्ग शामिल होंगे। ऐसी योजना को लेकर नगर परिषद कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

इस कार्य में अंबाला पुलिस की मदद ली जाएगी जिससे प्रत्येक ऐसा स्थान चिह्नित हो सके, जहां पूर्व में कोई भी वारदात हो चुकी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में अंबाला छावनी क्षेत्र में छीना-झपटी की कई वारदातें हो चुकी हैं। ऐसे में जनता में डर का माहौल है।
विज्ञापन

वहीं, अकेली महिलाएं भी अब कहीं जाने से कतरा रही हैं। ऐसे में इस समस्या का एकमात्र ही समाधान है और वो हैं सीसीटीवी कैमरे। नगर परिषद से प्राप्त जानकारी अनुसार इस कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करके पहले पुलिस के साथ भेजा जाएगा। पुलिस बताएगी कि उन्हें कहां-कहां कितने कैमरे चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कैमरे लगाने को लेकर फंड से संबंधित प्रक्रिया आरंभ होगी जोकि अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही निविदा जारी करके काम शुुरु करवाया जाएगा और फिर कैमरों को लगाने के बाद इसके रख-रखाव सहित कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी पुलिस के सुपुर्द कर दी जाएगी।
ट्रैफिक लाइटों पर नहीं लगे कैमरे
अबाला-साहा हाइवे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना थी ताकि नियमों को ताक पर रखकर लालबत्ती पार करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जा सके, लेकिन अभी तक ट्रैफिक लाइटों पर कैमरे नहीं लग पाए हैं। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि नगर परिषद की ओर से लगाई गई ट्रैफिक लाइटों की जिम्मेदारी भी अभी पुलिस ने नहीं संभाली है। हालांकि ट्रैफिक लाइटों पर पुलिस जरूर खड़ी हो रही है और वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

अभी आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए कोई भी नया काम व टेंडर आदि नहीं लगाया जा रहा। कैंट में सीसीटीवी लगाने की योजना है। यह कार्य पुलिस की मदद से किया जाएगा। पुलिस ही उन्हें संवेदनशील स्थानों की जानकारी देगी। कैमरे लगाने के बाद इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed