फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bus stand has been waiting for inauguration for eight months

Ambala News: आठ महीने से बस स्टैंड को उद्घाटन का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The bus stand has been waiting for inauguration for eight months
अंबाला हिसार राजमार्ग ​स्थित जनसुई हेड बस अड्डा उदघाटन की राह देखते हुए। संवाद
अंबाला। साढ़े चार करोड़ रुपये से तैयार रोडवेज की दो परियोजनाएं उद्घाटन के इंतजार में हैं। इसमें तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार जनसुई हेड बस स्टैंड बीते आठ माह से उद्घाटन के इंतजार में है।
विज्ञापन

यह बस स्टैंड पूरी तरह से तैयार है, मगर सर्विस लेन से न जुड़ पाने के कारण अभी तक पीडब्ल्यूडी ने बस स्टैंड को रोडवेज को सुपुर्द नहीं किया है। इसी तरह अंबाला शहर के बस स्टैंड पर पार्किंग बनकर तैयार है मगर इसका भी उद्घाटन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो अंबाला हिसार रोड पर जनुसई हेड में नया बस अड्डा बना दिया लेकिन इस बस अड्डे के सामने राजमार्ग पर सर्विस लेन नहीं थी। जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस हाईवे के किनारे सर्विस लेन बनाई है। इसमें समय लग गया। अब यह सर्विस लेन बनकर तैयार है। अब वह बस अड्डे के एक्जिट एंट्री को सर्विस लेन से जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुई बस अड्डे पर हैं ये सुविधाएं
जनसुई बस अड्डा तीन फेस का बनाया है। इसके अलावा इस बस अड्डे में महिला और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, टिकट काउंटर, बस के लिए पार्किंग, लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग बनाई है। बस स्टैंड में अत्याधुनिक कैमरे और अनाउंसमेंट के लिए लाउड स्पीकर भी लगाए हैं
वर्जन
बस अड्डे के सामने सर्विस लेन नहीं थी। जिससे बनने में समय लग गया था। 20 दिन में बस अड्डे के एक्जिट और एंटी को सर्विस लेन के लेबल से मिला दिया जाएगा।
रितेश अग्रवाल, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed