फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The bull hit several times while walking the paralyzed elderly, died

लकवा पीड़ित बुजुर्ग को सैर करते समय सांड़ ने कई बार पटका, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The bull hit several times while walking the paralyzed elderly, died
कलरेहड़ी में एक सांड़ ने लकवा पीड़ित बुजुर्ग को कई बार पटकनी देकर घायल कर दिया। घटनाक्रम के बाद चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और डंडे बरसाने के बाद बमुश्किल सांड़ को वहां से भगाया। 65 वर्षीय घायल बुजुर्ग सूरजभान को छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पंजोखरा थाना के जांच अधिकारी रमेश का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई है। रमेश ने बताया कि कारपेंटर का काम करने वाले वरिष्ठ नागरिक सूरजभान को कुछ समय पहले लकवा हुआ था। हाल ही में उनकी सेहत में सुधार हो रहा था और वे सैर करने के लिए घर से बाहर जाते थे। वीरवार देरशाम को वह सैर करने के लिए निकले थे और उपरोक्त घटना हो गई। बता दें कि पिछले वर्षों में बेसहारा गोवंश कई लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed