{"_id":"679d30eef891717de8013e1a","slug":"the-bridge-area-at-the-bus-stand-will-be-beautified-ambala-news-c-36-1-amb1001-136846-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बस अड्डे पर पुल की जगह का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बस अड्डे पर पुल की जगह का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस अड्डे के सामने पुल के नीचे खाली जगह पर खड़े वाहन। संवाद
अंबाला। बस अड्डे के बाहर पुल के नीचे खाली जगह का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा भेजे प्रस्ताव पर नेशनल हाइवे ने अनुमति प्रदान कर दी है। इस प्रस्ताव के तहत सौंदर्यीकरण पर लगभग 81 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद ने कार्याें के लिए निविदा जारी कर दी है।
पुल के नीचे ग्रीन कॉरिडोर स्थापित किया जाएगा। इसके एक हिस्से को टाइल्स लगाकर पक्का किया जाएगा। वहीं लोगों के बैठने के लिए बैंच आदि भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ हिस्से में बस अड्डे के बाहर खड़ी रेहड़ियों को भी स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा यहां वाहन पार्किंग की सुविधा भी मिल सकती है। हालांकि अभी इसे सौंदर्यीकरण कार्य में शामिल नहीं किया गया है। पुल की दीवारों में हेंगिंग गार्डन बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए वन विभाग की मदद ली जाएगी। इसके अलावा कुछ अन्य कार्य भी निविदा में शामिल किए गए हैं।
अतिक्रमण
पुल के खाली हिस्से में अभी अतिक्रमण की भरमार है। कहीं गाड़ियां खड़ी हो रही हैं तो कहीं पर रेहड़ी संचालकों ने कब्जा कर लिया है। रही-सही कसर गंदगी के ढेर पूरी कर रहे हैं। पुल के नीचे तीन अलग-अलग हिस्से बने हुए हैं। एक हिस्सा रेलवे स्टेशन के प्रवेशद्वार के नजदीक है और यहां नशेड़ी आराम करते नजर आते हैं। इसके दूसरे हिस्से में शौचालय बनाया गया है और कुछ पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं पुल के मुख्य हिस्से में प्राइवेट वाहन और टैक्सियां खड़ी हो रही हैं। इनका लेखा-जोखा न तो पुलिस के पास है और न ही नगर परिषद के पास। इस कारण नगर परिषद को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जबकि यह जगह आमदनी का एक बड़ा जरिया बन सकती है।
विज्ञापन
वर्जन
नेशनल हाइवे 44 पर बस अड्डे के नजदीक पुल के निचले हिस्से के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई है। इससे जुड़ी निविदा को पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, जिससे कि सप्ताह के अंदर ठेकेदार दस्तावेज जमा करवा सकें। यहां लगभग 81 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण और आमजन की सुविधा से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।