{"_id":"614f7f878ebc3e058b351815","slug":"the-boy-congratulated-later-the-girl-ambala-ambala-news-knl8442854","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़का बोलकर दी बधाइयां, बाद में थमाई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़का बोलकर दी बधाइयां, बाद में थमाई लड़की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में हुई डिलीवरी के बाद परिजनों द्वारा स्टाफ पर बच्चा बदलने के आरोप लगाए गए है। परिजनों का कहना है कि पहले तो लड़का बोलकर स्टाफ सदस्य ने ही उन्हें बधाइयां दे दी और बाद में जब ऑपरेशन थिएटर में गए तो लड़की बताया।
उनका कहना था कि ऑपरेशन थिएटर में दो महिलाएं एक ही समय में थी। पहले तो परिजनों ने अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। बाद में इलाका पुलिस को शिकायत सौंप दी। अस्पताल प्रबंधन ने जब अपने स्तर पर सीनियर डॉक्टरों की टीम गठित कर जांच की तो कुछ सुराग हाथ नहीं लगा।
ऐसे में अस्पताल पीएमओ डॉ. राकेश सहल ने इलाका पुलिस को शिकायत देते हुए बच्ची व उसके पिता का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। उधर, इलाका पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएनए टेस्ट करवाने की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, 20 सितंबर को गांव भडोग जिला अंबाला से व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचा था। प्रसव पीड़ा होने के चलते प्रसूति विभाग में दाखिल कर लिया और जब पीड़ा ज्यादा हुई तो ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया, जहां पर रात 8 बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप था कि वह बाहर ही खड़े थे कि एक स्टाफ का सदस्य बाहर निकाला और लड़का होने की बात बोलते हुए बधाई देने लगा।
जब परिजन भीतर गए तो स्टाफ नर्स ने बेटी जन्मी होने की बात कहीं। इस बीच लड़का बताने वाले स्टाफ को दोबारा बुलाकर पूछा तो उसने लड़का ही बताया। ऐसे में स्टाफ नर्स ने स्टाफ को समझाते हुए लड़की ही होने की बात कहीं थी। ऑपरेशन के दौरान ही एक महिला और भी लेटी हुई थी। इस पर पहले तो लड़की लेने से पिता ने इंकार कर दिया था। बाद में बच्ची को लेकर परिजनों ने इलाका पुलिस में शिकायत सौंपी थी। जो अस्पताल प्रबंधन पर पहुंची और जांच की गई।
ऑपरेशन थिएटर में हुई दोनों महिलाओं की डिलीवरी के बीच करीब एक घंटे का समय था। ऐसे संभव नहीं है कि बच्चा बदला गया हो। परिजनों की शिकायत पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए बच्ची व उसके पिता का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए इलाका पुलिस को पत्र भेजा गया है। - डॉ. मुकेश, आरएमओ छावनी नागरिक अस्पताल
हमारे पास अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की गई है। टेस्ट करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - विजय कुमार, थाना प्रभारी अंबाला कैंट