{"_id":"68cc6fd54e3c11c2ba08c9e8","slug":"the-body-of-a-worker-who-was-electrocuted-at-an-army-unit-remains-unidentified-even-after-48-hours-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149902-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेना की यूनिट में करंट लगने वाले मजदूर के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेना की यूनिट में करंट लगने वाले मजदूर के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं
Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के एसडी कॉलेज के सामने सेना की एक यूनिट में काम के दौरान बाहरी श्रमिक को लेकर करंट मामले में 48 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। रजिमेंट पुलिस ने श्रमिक का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके के श्रमिकों व उनके एकजुट होने वाले चौक पर भी जाकर पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि मृतक के बारे में इतना ही पता चल पाया है कि वो रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के आसपास ही इधर-उधर रहकर गुजारा करता था और मजदूरी करती था। 17 सितंबर को सेना की यूनिट में जवान काम के सिलसिले में दिहाड़ी पर ले गए थे। जलभराव वाली जगह पर लगे बिजली के पोल से अचानक मजदूर को करंट लग गया था। जब तक उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पुलिस अब 72 घंटे के बाद पोस्टमार्टम करवाएगी।