{"_id":"62fbf534568f6c6bdf4d864e","slug":"the-body-of-a-laborer-missing-for-five-days-was-found-in-the-field-ambala-news-knl118009956","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता मजदूर का शव खेत में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता मजदूर का शव खेत में मिला
विज्ञापन
अंबाला। पांच दिन से लापता मजदूर का शव गांव तेपला के निकट खेत से सोमवार को सड़ी-गली अवस्था में शव मिला। मृतक की शिनाख्त मूलरूप से बिहार के गांव बरसा निवासी 36 वर्षीय तुलसी मांझी के रूप में हुई है। उसका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने इलाका पुलिस को भी शिकायत दी थी। थाना साहा पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव तेपला के खेतों से बदबू आने पर किसानों ने इलाका पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के छोटे भाई सलिंदर कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई तुलसी मांझी अपने परिवार समेत बिहार से 15 दिन पहले मजदूरी करने अंबाला के गांव मिट्ठापुर स्थित अनिल ईंट भट्ठा पर काम करने आया था। पांच दिन पहले वह लापता हो गया। तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सोमवार को उसका शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को तेपला गांव के खेत में शव मिलने की सूचना मिली थी। शव गला-सड़ा होने की वजह से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।