फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The blueprint of the plans is being prepared but the treasury is empty

Ambala News: योजनाओं का खाका हो रहा तैयार पर खजाना खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The blueprint of the plans is being prepared but the treasury is empty
अंबाला। विकास योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए नप अध्यक्ष खाका तैयार करने में जुट गए हैं लेकिन खजाना खाली होने के कारण विकास कार्यों से जुड़ी योजनाओं को सिरे चढ़ाना टेढ़ी खीर साबित होने वाला है क्योंकि नप का खजाना खाली है।
विज्ञापन

ऐसे में यह प्रस्तावित योजनाएं लंबित हो सकती हैं। हालांकि 32 वार्डों में होने वाले विकास कार्याें की सूची स्थानीय पार्षद तैयार कर रहे हैं। उन्हें भी उम्मीद है कि सरकार जल्द ही पैसा जारी करेगी और इससे वो अपने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर सकेंगे।
विज्ञापन

कागजों तक सिमटे, कब होगा विकास
नगर परिषद के पार्षद लगातार अध्यक्ष के पास एक शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं कि उनके क्षेत्रों के लोग बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि उनकी गली व मोहल्ले की समस्याओं का समाधान कब होगा। जबकि नप के हाउस की बैठक भी हो चुकी है और विकास कार्याें से जुड़ी समितियों का गठन भी हो चुका है। ऐसे में फंड की कमी के कारण पार्षदों को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों की भी अटका है भुगतान
सबसे बुरे हालात उन ठेकेदारों के हैं जो काम पूरा होने के बाद या फिर आधा काम करने के बाद पेमेंट लेने के लिए नगर परिषद के कार्यालय में पहुंचते हैं। पहले तो उनकी फाइल कई माह तक एक से दूसरे टेबल तक घूमती रहती है और जब काम सिरे चढ़ता है तो जानकारी मिलती है कि जिस डी प्लान के तहत उन्होंने काम किया था, उसका तो सरकार ने फंड ही जारी नहीं किया। जब नप अधिकारी ठेकेदार की पेमेंट किसी दूसरे फंड से करने की कोशिश करते है तो यह फाइल नियम और कानूनों के दांव-पेच में फंस कर रह जाती है। आज भी कुछ ऐसे ठेकेदार है जो चार साल से पेमेंट लेने के लिए नप के धक्के खा रहे हैं।

वर्जन
नप में फंड की कमी तो है, हालांकि इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द ही फंड जारी कर देगी। इसके तहत वार्ड स्तर पर जो सबसे ज्यादा जरूरी काम हैं, उन्हें निपटा जाएगा। दूसरे चरण में जो काम करवाने हैं, उसके लिए दोबारा से फंड की डिमांड की जाएगी।
स्वर्ण कौर, नप अध्यक्ष, अंबाला सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed