फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The best friend is the one who supports in sorrow: Pandit Mukesh

परममित्र वही जो दुख में साथ दे : पं.मुकेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
The best friend is the one who supports in sorrow: Pandit Mukesh
अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा
अंबाला सिटी। दुख संकट की विपरीत परिस्थितियों में सगे संबंधी रिश्तेदार अजनबी की तरह व्यवहार करने लगते हैं, मगर एक सच्चा मित्र ही ऐसा होता है, जो विपरीत परिस्थितियों में साथ दे।
विज्ञापन

अपने मित्र पर आए दुख संकटों को वह बड़ी ही खुशी के साथ अपनाने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले को ही वास्तव में परममित्र कहा जाता है। उपरोक्त शब्द अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर के हाल में चल रही आठवीं संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन से पधारे कथा व्यास आचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहे, वहीं कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता पर विशेष प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि कथित गरीबी के दौर से गुजर रहे भगवान श्रीकृष्ण के परममित्र भक्त सुदामा, जब वह भगवान श्रीकृष्ण के द्वार पर पहुंचते हैं, तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्र सुदामा का बड़ी ही खुशी के साथ शिष्टाचार कर, उनको बिना मांगे हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई। जिससे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी मित्रता का परिचय दिया। इस युग में जब भी किसी इंसान पर दुख संकट आ जाए, तो सबसे पहले उसके अपने सगे संबंधी नाता तोड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जब भी किसी पर दुख संकट छा जाए तो भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा दिखाए गए मार्गदर्शन पर चलते हुए हमेशा एक दूसरे की मदद जरूर करनी चाहिए। कथा के समापन पर आप और हम भागवत सेवा मंडल के प्रधान हर्ष सोनू सेठी व मंडल के सभी पदाधिकारियों ने परिवार सहित पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दरबार में आयोजित विशेष आरती में भाग लिया।

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

अंबाला सिटी के मां महाकाली दुखभंजनी मंदिर हाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते कथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed