फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The barricading chain became the weapon of the farmers

Ambala News: बैरिकेडिंग की जंजीर ही बनी किसानों का हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
The barricading chain became the weapon of the farmers
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। पैदल दिल्ली कूच के लिए पीठ पर बैग, हाथों में झंडे और गले में हार पाकर निकला 101 सदस्यीय मरजीवड़ा जत्था बार्डर के पास पहुंचते ही आक्रामक दिखा। बाधा बनी बैरिकेडिंग की लेयर को चंद मिनटों में ही तोड़कर भीतर दाखिल हुए। फिर टेंट और कंटीले तार और सूए की लेयर को तोड़ते हुए पुलिस की सबसे मजबूत लेयर यानी शेड तक पहुंच गए थे। हालांकि उनके पास कोई बड़े हथियार नहीं थे लेकिन बैरिकेडिंग पर लगी पुलिस की जंजीर को निकालकर सबसे बड़ा हथियार बनाया। इसका इस्तेमाल पुलिस के शैड पर सुरक्षा कवच बनी जाली को उखाड़ने में किया।
जब-जब वह जाली खींचने लगे थे, तब-तब पुलिस ने कभी ज्वलनशील स्प्रे तो कभी हाथ से आंसू गैस के गोले फेंककर दूर करने का प्रयास किया। आखिर में करीब साढ़े तीन घंटे के लंबे इंतजार व सुरक्षा कवच पर बढ़ते खतरे को देख पुलिस के सब्र का बांध टूट गया। फिर पुलिस ने एक के बाद गन से भी आंसू गैस के करीब दर्जनभर गोले दागकर किसानों को पीछे खदेड़े रखा। अंत में दिल्ली कूच का फरमान स्थगित होने पर किसानों का जत्था वापस अपने मंच पर लौटा और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

युवा शेड पर चढ़ा तो हरकत में आई पुलिस


टकराव के दौरान मरजीवड़ा जत्थे में शामिल एक युवा मौका पाते ही पुलिस की सबसे मजबूत लेयर यानी शेड के ऊपर चढ़ गया। यह देखते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। तुरंत शैड के ऊपर भी पुलिस के जवानों को भेजकर युवा किसान को नीचे उतारा। साथ ही पूरे टकराव के दौरान ऊपर भी पहरा लगाए रखा। इस दौरान एक बुजुर्ग भी शैड पर चढ़ने का प्रयास करते हुए पुल की साइड में लगी रेलिंग के पीछे से जाने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस मुलाजिमों ने पुल से नीचे गिरने का खतरा बताते हुए उसे रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले गए बैरिकेड तो कुछ घग्गर में गिराए


इस टकराव के बीच किसानों की रणनीति काफी कारगर भी नजर आ रही थी। किसान जत्थेदार आगे पुलिस से बहस कर रहे थे तो पीछे से किसानों के अलग-अलग जत्थे यानी ग्रुप बैरिकेडिंग के साथ-साथ कंटीले तार और बड़े-बड़े सूए अपने मंच की तरफ ले गए थे। हालांकि यह बैरिकेडिंग पंजाब की तरफ से लगाई गई थी। जबकि कुछ शेड व बैरिकेडिंग को किसानों ने घग्गर नदी में गिरा दिया था।

बिना एक्सपायरी डेट वाले आंसू गैस के गोले दिखा जताया रोष

पुलिस द्वारा दागे गए आंसू गैस के गोलों को हाथ में लेकर किसानों ने रोष जताया। आरोप लगाया कि इन गोलों पर कोई भी एक्सपायरी डेट नहीं है। जानबूझ कर उनके ऊपर इस तरह से एक्सपायरी गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed