Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
The atmosphere of the house where Tulsi resides becomes holy and holy like a pilgrimage.
{"_id":"61c782d16dc3290e405e2ca8","slug":"the-atmosphere-of-the-house-where-tulsi-resides-becomes-holy-and-holy-like-a-pilgrimage-ambala-news-knl939673116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है:-सां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस घर में तुलसी का वास होता है वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है:-सां
ंबाला शहर स्थित जीआरएसडी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में तुलसी के समक्ष पूजा-अर्चना करते लोकसभा ?
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। तुलसी पूजन दिवस के मौके पर शनिवार जीआरएसडी स्कूल अंबाला शहर में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कहा गया कि ‘जिस घर में तुलसी का वास हो वहां का वातावरण तीर्थ के समान हो जाता है। कार्यक्रम में सांसद रतनलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल नन्यौला शामिल हुए।
विज्ञापन
सांसद रतनलाल कटारिया ने इस मौके पर तुलसी पूजन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिस घर में तुलसी का वास होता है, वहां का वातावरण तीर्थ समान पवित्र एवं पावन हो जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन
इसलिए लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। विधायक असीम गोयल ने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा ही नहीं है, बल्कि धरा के लिए वरदान है। इसे हिंदू धर्म में पूजनीय और औषधि तुल्य माना जाता है। तुलसी पूजन करने से न केवल चमत्कारिक लाभ मिलता है, बल्कि साथ ही तुलसी से होने वाले लाभ का ज्ञान भी लोगों को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि जहां तुलसी फलती है, उस घर में रहने वालों को कोई संकट नहीं आते। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान वीरेंद्र अग्रवाल, रितेश गोयल, संदीप सचदेवा, संजीव गोयल टोनी, विनोद गर्ग, साहिल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, हरप्रीत भल्ला, अर्पित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।