फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The army will also manufacture drones in Ambala, and a manufacturing laboratory will also be set up.

Ambala News: अंबाला में भी सेना बनाएगी ड्रोन, निर्माण प्रयोगशाला भी बनेगी

Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 01 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The army will also manufacture drones in Ambala, and a manufacturing laboratory will also be set up.
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बात ताे स्पष्ट हो गई है कि आने वाले समय में ड्रोन का उपयोग युद्ध क्षेत्र में बड़े स्तर पर होने वाला है, इसकी तैयारी भारतीय सेना ने अभी से ही शुरू कर दी है। सेना ड्रोन तकनीक पर काम करने के लिए सिर्फ स्थानीय इंडस्ट्रीज पर ही निर्भर नहीं रहेगी बल्कि खुद भी ड्रोन तकनीक को विकसित करेगी।

अंबाला में इसके लिए एक प्रयोगशाला भी प्रस्तावित की गई है, जिसमें मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़े विशेषज्ञ काम करेंगे। इस प्रयोगशाला को बनाने के लिए सेना से जुड़े विशेषज्ञों ने ड्रोन तकनीक की जानकारी हासिल करना शुरू भी कर दिया है। अभी विशेषज्ञ देख रहे हैं कि ड्रोन निर्माण के लिए कहां से रॉ मैटेरियल आता है, प्रयोगशाला के लिए क्या-क्या उपकरणों की आवश्यकता होती है और निर्माण में किस प्रकार का योगदान देना होगा। इन्हीं जानकारियों के बाद प्रयोगशाला काे स्थापित किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ अंबाला में स्थित खड्गा कोर ने भी कुछ प्रोटोटाइप बनाए हैं, जिनका उत्पादन प्राइवेट फर्म की मदद से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed