फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The appearance of the Cantonment bus stand will change, solar panels will be installed like the city.

Ambala News: छावनी बस अड्डे की बदलेगी सूरत, सिटी की तरह लगेंगे सोलर पैनल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the Cantonment bus stand will change, solar panels will be installed like the city.
अंबाला छावनी ​स्थित सामान्य बस अड्डा। संवाद
अंबाला। अंबाला सिटी बस अड्डे की तर्ज पर अब अंबाला छावनी बस अड्डे को भी सौर ऊर्जा से लैस करने की तैयारी चल रही है। बिजली की खपत और खर्च को कम करने के उद्देश्य से विभाग ने छावनी बस अड्डे की छत पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से न केवल बस अड्डे की बिजली संबंधी निर्भरता कम होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह एक बड़ा योगदान होगा। वर्तमान में छावनी बस अड्डे पर 49 किलोवाट का बिजली कनेक्शन है, जिसे सौर ऊर्जा में परिवर्तित करने की योजना है। पिछले महीने टीम ने बस अड्डे का निरीक्षण कर पैनल लगाने की जगह और क्षमता का जायजा लिया था।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले अंबाला सिटी बस अड्डे पर 35 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया था, जो वर्तमान में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। सिटी बस अड्डे के बेहतर परिणामों और बिजली बिलों में आई कमी को देखते हुए अब छावनी बस अड्डे के लिए भी खाका तैयार किया गया है। पिछले एक साल के भीतर अंबाला छावनी बस अड्डे की तस्वीर बदली है। यहां स्पेशल रिपेयर का काम चल रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

अक्सर बिजली कट लगने के कारण बस अड्डे पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिससे सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाएं ठप हो जाती थीं। इस समस्या के समाधान के लिए यहां एक बड़ा जनरेटर स्थापित किया गया है। पिछले सप्ताह ही इस भारी क्षमता वाले जनरेटर को चालू कर दिया गया है, जिससे अब बिजली जाने की स्थिति में भी बस अड्डे पर अंधेरा नहीं रहेगा और सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। सोलर पैनल और बैकअप जनरेटर की इन सुविधाओं से छावनी बस अड्डा अब तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed