फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The appearance of the Cantonment assembly constituency will improve by Rs 13 lakh crore

11 करोड़ 13 लाख रुपये से सुधरेगी छावनी विधानसभा क्षेत्र की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the Cantonment assembly constituency will improve by Rs 13 lakh crore
अंबाला। छावनी विधानसभा के लिए 11 करोड़ 13 हजार रुपये की धनराशि के कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं। छावनी शहरी क्षेत्र में पानी सप्लाई की पाइप लाइन डालने व अन्य कार्यों के लिए 217 लाख 32 हजार रुपये, जल जीवन मिशन के तहत वाटर सप्लाई की पाइप लाइन डालने के चलते 45 लाख 81 हजार रुपये तथा सीवरेज व्यवस्था के लिए 90 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा बरसाती पानी से संबंधित नए कार्यों को पूरा करने के लिए 290 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार छावनी विधानसभा विभिन्न क्षेत्रों में ट्यूबवेल लगाने हेतु 551 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। इसके अलावा अंबाला सदर टाउन क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था इत्यादि के लिए 90 लाख 5 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से अंबाला सदर क्षेत्र में सीवर लाइन अपेक्षाकृत और बेहतर हो सकेगी। बरसाती पानी को व्यवस्थित करने, ड्रेन सिस्टम को मजबूत करने, हाउसिंग बोर्ड के साथ लगती सात कॉलोनियों में बारिश के पानी व्यवस्था के चलते 290 लाख 65 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों से छावनी विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत खर्च किए जाएंगे 45 लाख 81 हजार रुपये
ब्राह्मण में स्वच्छ पेयजल पाइप लाइन बिछाने पर 6 लाख 37 हजार रुपये, पंजोखरा में 21 लाख 44 हजार रुपये तथा टुंडली में 18 लाख रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार जल जीवन मिशन के तहत 45 लाख 81 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed