{"_id":"6840a6b6d393626807044d6d","slug":"the-airport-will-become-operational-after-bcs-approval-ambala-news-c-36-1-amb1002-143901-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बीसीएस की स्वीकृति के बाद ऑपरेशनल होगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बीसीएस की स्वीकृति के बाद ऑपरेशनल होगा एयरपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला का घरेलू एयरपोर्ट। संवाद
अंबाला। अंबाला का घरेलू एयरपोर्ट अब उड़ान के लिए तैयार है। सभी सुरक्षा उपकरण सहित अन्य जरूरी मशीनरी को लगा दिया है। अब हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने केंद्र की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन (बीसीएस) की सुरक्षा मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस मंजूरी के लिए आवेदन कर दिया है। इस मंजूरी के मिलने के बाद ही यहां से उड़ान को शुरू किया जा सकेगा। दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नागरिक उड्डयन विभाग हरियाणा के साथ पूर्व में एमआेयू किया था। इसके बाद से अंबाला एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी काम कर रही है। इसी के तहत अथॉरिटी ने कुछ समय पहले ही बीसीएस की स्वीकृति के लिए आवेदन किया है। उड़ाने को शुरू करने के लिए यह आखिरी पड़ाव बताया जा रहा है।
बीसीएस मुहैया कराती है सुरक्षा बल
अंबाला का घरेलू हवाई अड्डा एयरफोर्स स्टेशन के पास है। यहां पर हरियाणा के जवान तो तैनात रहेंगे इसके साथ ही केंद्र की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन अपनी सुरक्षा भी मुहैया कराती है। संभवत: बीसीएस से मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यहां पर एयरपोर्ट की सुरक्षा करेंगे। इसके बाद बिना अनुमति के एयरपोर्ट के भीतर दाखिल होना भी मुश्किल होगा। इसके साथ ही पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बीसीएस संभालेगी।
विज्ञापन
अंबाला से चार रूटों पर शुरू होनी है उड़ान
अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट पर सभी प्रकार की मशीनों को स्थापित कर दिया गया है। इसमें सुरक्षा उपकरणों को भी काफी दूर से मंगाया है। बीसीएस की सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद अंबाला से उड़ान की प्रक्रिया शुरू होगी। अभी तक श्रीनगर, लखनऊ, अयोध्या व जम्मू के लिए उड़ान शुरू होनी है। इसके सफल संचालन के बाद आगे अन्य शहर भी जोड़ने की तैयारी है।