फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The agitation will end only after the restoration of the clerk, the electricity employees warned

Ambala News: लिपिक की बहाली के बाद ही आंदोलन होगा खत्म, बिजली कर्मचारियों ने चेताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The agitation will end only after the restoration of the clerk, the electricity employees warned
अंबाला। अंबाला कैंट यूनिट के आह्वान पर मंगलवार को सभी सब यूनिटों में लिपिक गुरविंदर के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। सब यूनिट नंबर 2 में लगातार 9 दिन से 2 घंटे विरोध प्रदर्शन चल रहा है और बाकी सब यूनिटों ने अपने कार्यालय में दूसरे दिन 1 घंटा गेट पर बैठक करके धरना प्रदर्शन किया। सचिव सोनू यादव ने बब्याल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन का सकारात्मक प्रभाव है और अधिकारी दबाव में है। आनन-फानन गलत तरीके से निलंबित किए गए कर्मचारी के समर्थन में यूनियन ने मोर्चा खोल लिया है और जब तक कर्मचारी को बहाल नहीं किया जाता, तब तक यूनियन प्रदर्शन न तो रोक सकती है और न ही स्थगित कर सकती है। कर्मचारी की बहाली होने के बाद ही यह आंदोलन खत्म होगा। अधिकारियों के साथ बातचीत में यह बात स्पष्ट रूप से यूनियन द्वारा बता दी गई है। अभी तक यूनियन को किसी भी अधिकारी का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed