फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The agent himself had fired for the license

Ambala News: लाइसेंस के लिए आढ़ती ने खुद कराया था फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The agent himself had fired for the license
अंबाला। सेक्टर-24 निवासी आढ़ती ने आर्म्स लाइसेंस बनाने के लिए 65 हजार रुपये देकर अपनी फॉर्च्यूनर पर गोली चलाई थी। क्राइम ब्रांच-19 की टीम जिन दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है, उन लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी है। शहजादपुर के आढ़ती विनय गुप्ता ने नारायणगढ़ और बरवाला में बढ़ई का काम करने वाले दो लोगों को इसके लिए तैयार किया। आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह जिला अंबाला और बसंत यमुनानगर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने बताया कि आढ़ती विनय गुप्ता के दोनों ही आरोपी पुराने जानकार हैं। विनय गुप्ता ने आर्म्स लाइसेंस बनवाने की योजना बनाई थी। उसने दोनों को हथियार खरीदने के लिए 65 हजार रुपये दिए। उसके बाद आरोपियों ने यमुनानगर से पिस्टल खरीदा और 1 दिसंबर 2022 की रात आढ़ती की फॉर्च्यूनर पर गोली चला दी। गोली चलवाने के कुछ समय बाद ही विनय गुप्ता ने आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। आरोपी जसबीर सिंह और बसंत कारपेंटर का काम करते हैं। दोनों ने पैसे के लालच में आकर गोली चला दी। अब पुलिस जानकारी जुटाएगी कि वह किससे पिस्टल खरीद कर लाए थे। पुलिस आढ़ती विनय गुप्ता से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


यह दी भी धमकी
एक दिसंबर 2022 को रायपुररानी के गांव गोलपुरा के पास हाईवे पर शाम को आढ़ती विनय कुमार की फॉर्च्यूनर पर बाइक सवार हमलावरों ने गोली चलाई थी। आरोपी भागते समय एक लिफाफा भी गाड़ी पर फेंककर गए थे। लिफाफे में लिखा था कि अभी भी समय है, नहीं तो कुछ गलत करवा लेगा और इसका जिम्मेवार तू खुद होगा। रायपुररानी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस मार्च को दोनों को एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
अंबाला एसटीएफ की टीम ने 10 मार्च को आरोपी बसंत कुमार और जसबीर कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अलीपुर जाने वाले हैं। इसके बाद टीम अलीपुर पहुंची और दोनों काे हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद आगामी जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed