{"_id":"64272dc3b38594b0a301f294","slug":"the-administration-is-gearing-up-for-the-purchase-of-wheat-ambala-news-c-36-1-amb1002-214-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
अंबाला। रबी सीजन की खरीद को लेकर उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी ने अपने कार्यालय में खरीद एजेंसियों, अधिकारियों व आढ़तियों के साथ बैठक करते हुए समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को रबी सीजन के तहत मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मंडी में रबी सीजन के तहत जो फसल आती है, उसकी जांच करते हुए उसे गोदामों में भिजवाना सुनिश्चित करवाएं ताकि गोदामों से कोई भी ट्रक वापस न आएं। साथ ही वहां पर बेवजह किसी तरह की कोई स्थिति उत्पन्न न हो।
डीसी ने एसडीएम व तहसीलदार को भी समय-समय पर निरीक्षण करने व गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। साथ ही मंडी के दोनों गेटों पर पुलिस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात संबंधी कोई समस्या न हो।
मार्किट कमेटी सचिव को भी निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभी मंडियों में तिरपाल की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। मंडियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जो ड्रेनेज सिस्टम है वह भी सही होना चाहिए ताकि बरसाती पानी वहां से निकल सके। मंडियों में बारदाने की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, मकसद किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाते हुए उनकी फसलों की खरीद करनी है। इस कार्य में आढ़तियों को भी कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।