फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused who cheated Rs 5.87 lakh is on police remand.

Ambala News: 5.87 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The accused who cheated Rs 5.87 lakh is on police remand.
साहा। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। तेपला गांव निवासी जतिंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राहुल निवासी मोहाली पंजाब ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये हड़प लिए और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान ठगी की राशि बरामद करने और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, बिहार से लाया था खेप
अंबाला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 15 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी जब्त की है। गुप्त सूचना पर एएनसी प्रभारी की देखरेख में टीम ने सोनिया कॉलोनी छावनी के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकित उर्फ बिहारी निवासी पूर्णिया, बिहार को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। पूछताछ में सामने आया कि वह गांजा बिहार से लाकर अंबाला में सप्लाई करने वाला था। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला का पर्स झपटने वाला गिरफ्तार, सामान बरामद
अंबाला। छावनी क्षेत्र में महिला से पर्स लूटने की वारदात को सुलझाते हुए सीआईए-2 की टीम ने महज कुछ ही दिनों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दक्ष निवासी ग्वाल मंडी का रहने वाला है। 24 अक्तूबर को स्टार-99 चौक के पास बाइक सवार बदमाश ने महिला का पर्स छीन लिया था। पर्स में दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी का कड़ा था। सीआईए-2 प्रभारी की अगुवाई में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दबोचकर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से सैलून का सामान चोरी, आरोपी को जेल भेजा
अंबाला सिटी। पुलिस ने शुकुल कुंड रोड स्थित एक दुकान से सैलून का सामान चोरी होने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यू शालीमार कॉलोनी निवासी तरुण ने 27 अक्तूबर को शिकायत दी थी कि उसकी दुकान से कर्लिंग मशीन, प्रेसिंग ड्रायर और अन्य सामान चोरी हो गया है। थाना सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी निवासी कचहरी चौक गुरमीत सिंह को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


दुकान से नकदी उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
साहा। पुलिस ने बीहटा गांव में एक दुकान से नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित अमित कुमार ने 26 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसकी दुकान से नकदी साफ कर दी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीहटा गांव निवासी नितिन कुमार और सचिन कुमार को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed