फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused had fled from Ambala at one clock in night, did not inform the authorities till 7 in morning

गजब: अंबाला में रात एक बजे भागा था आरोपी, सुबह सात बजे तक नहीं दी अधिकारियों को जानकारी

Wed, 11 Oct 2023 10:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

सात अक्तूबर को आरपीएफ की एसआई कविता व अन्य कर्मचारी चोरी के मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में गठित टीम ने आरोपी सिकंदर को पकड़ा तो उसके कब्जे से रेलवे सिग्नल में इस्तेमाल होने वाले लाल रंग के तार के चार टुकड़े व काले रंग के पांच टुकड़े बरामद हुए।

विज्ञापन
Accused had fled from Ambala at one clock in  night, did not inform the authorities till 7 in morning
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन की आरपीएफ पोस्ट पर हवालात से भागे चोर का मामला उलझता नजर आ रहा है। हालांकि चोर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है जोकि 21 अक्तूबर तक जेल में रहेगा। वहीं प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरपीएफ एसआई व काॅन्स्टेबल पर निलंबन की जो गाज गिरी है वो तथ्यों को छिपाने को लेकर गिरी है, क्योंकि शनिवार रात एक बजे आरोपी हवालात से फरार हुआ था और वो सुबह सात बजे दोबारा पकड़ा भी गया। बावजूद इसके यह जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ तुरंत साझा नहीं की गई।

विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सहित अन्य दो कर्मचारियों को बेशक निलंबित कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें इस मामले को लेकर विभाग ने कोई चार्जशीट जारी नहीं की है। इस चार्जशीट के माध्यम से ही उन पर आरोप व प्रत्यारोप को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें उनसे वो भी जानकारी मांगी जाएगी, जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने लापरवाही माना है।
विज्ञापन


यह था मामला
सात अक्तूबर को आरपीएफ की एसआई कविता व अन्य कर्मचारी चोरी के मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में गठित टीम ने आरोपी सिकंदर को पकड़ा तो उसके कब्जे से रेलवे सिग्नल में इस्तेमाल होने वाले लाल रंग के तार के चार टुकड़े व काले रंग के पांच टुकड़े बरामद हुए। आरोपी को रात को आरपीएफ पोस्ट पर लाकर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की आगामी जांच एसआई बिजेंद्र सिंह को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हवालात में रोजनामचा लेखक व थाना संतरी की ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही राजगीरी मीना तैनात थी और उसकी निगरानी में ही आरोपी को हवालात में बंद किया गया। रात 12 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद काॅन्स्टेबल अमित कुमार ने बतौर रोजनामचा लेखक व थाना संतरी ड्यूटी के तहत कार्यभार संभाला और आरोपी के संबंध में भी जानकारी ली जोकि पोस्ट के अंदर हवालात में बंद था। देर रात लगभग एक बजे आरोपी ने बताया कि उसे बीड़ी पीनी की तलब लगी है। काॅन्स्टेबल अमित ने बिना ड्यूटी अधिकारी को जानकारी दिए आरोपी को चाय देने के लिए हवालात का दरवाजा खोल दिया। इस दौरान अमित कंट्रोल से आए फोन पर व्यस्त हो गया और आरोपी मौका देखकर हवालात से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed