फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused of theft ran away after pushing the police, arrested

पुलिस को धक्का देकर भागा चोरी का आरोपी, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft ran away after pushing the police, arrested
बराड़ा। मजार पर चोरी का आरोपी गिरफ्त में आने के बाद पुलिस कर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने जद्दोजहद के बाद उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि साबर अली निवासी शाहाबाद मजार में चोरी करने का आरोपी था। इस पर पांच दिसंबर 2021 को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी साबर अली को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंबाला के सामने पेश किया था। उसका एक दिन का रिमांड मंजूर हुआ। इसको लेकर तीन मुलाजिम बराड़ा वापस आ रहे थे। अधोई गांव के पास उसने शौच जाने का बहाना बनाया। आरोपी ने पुलिस को कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और मुझे दस्त आ रहे हैं। दो मुलाजिमों के साथ उसे सड़क किनारे शौच के लिए भेज दिया। आरोपी साबर अली ने दोनों मुलाजिमों को धक्का दिया व पास ही एक गन्ने के खेत में जा छिपा। तीनों पुलिस मुलाजिमों ने गन्ने के खेत से एक घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को धर दबोचा। चोरी के मामले के प्रवीण अली निवासी गांव अब्दुलागढ़ ने 5 दिसंबर को थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed