फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused had stolen a bike from the station before attempting to rape the female student.

Ambala News: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने से पहले आरोपी ने स्टेशन से चोरी की थी बाइक

Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 31 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The accused had stolen a bike from the station before attempting to rape the female student.
अंबाला। सातवीं कक्षा की छात्रा को जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद खुलासा किया है कि वारदात में इस्तेमाल बाइक आरोपी ने अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन से चुराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने स्टेशन परिसर के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो 28 जुलाई को सुबह आरोपी बाइक का लॉक तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है।
हालांकि अभी तक पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। सीआईए-1 प्रभारी परमवीर ने बताया कि आरोपी ने ही बाइक चोरी की थी। फुटेज में आरोपी बाइक का लॉक तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

शंका जताई जा रही है कि कहीं आरोपी आदतन चोर न हो। इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।
वहीं, आरोपी के पंजाब की तरफ से भी आने की शंका पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। उधर, बाल कल्याण समिति की काउंसिलिंग में डरी सहमी बच्ची ने बताया था कि उसने आरोपी को एक बार पहले भी देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात वाले दिन वह उसे डरा धमकाकर कर झाड़ियों में ले गया था। वह इतनी सहम गई थी कि चिल्लाने पर भी उसके मुंह से आवाज नहीं निकल रही थी। आरोपी एक घंटे तक उसे साथ दुष्कर्म का प्रयास करता रहा। आखिर में किशोरी ने बिना कपड़ों के भागकर अपनी जान बचाई। बाल कल्याण समिति की काउंसिलिंग में बच्ची ने यह भी बताया है कि वह रोजाना अपनी सहेलियों के साथ पैदल स्कूल जाती थी।
28 जुलाई को किसी कारण वंश सहेलियां नहीं थी। वह अकेली ही स्कूल जा रही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबदस्ती वारदात को अंजाम दिया। अगर सहेलियां होती तो बच्ची से साथ यह हरकत नहीं हो सकती थी। 28 जुलाई को सुबह 8 बजे बच्ची स्कूल जाने के लिए घर से बैग लेकर निकली थी।

बच्ची का आरोप है कि इस दाैरान बाइक सवार आरोपी ने उसे रोक लिया व धमकाते हुए उसे जबरन हाथ पकड़कर झाड़ियों में ले गया था। किसी तरह बचने के बाद वह हाईवे की सर्विस लेन पर पहुंची थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed